होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

क्या धरती खतरे में है? पृथ्वी की तरफ आ रहा विशालकाय एस्टेरॉयड, नासा ने जारी किया अलर्ट

Featured Image

admin

Updated At: 16 Sep 2024 at 03:29 AM

NASA’s Asteroid Alert, Asteroid News: काफी लंबे समय से एस्टेरॉयड को पृथ्वी के लिए खतरा बताया जा रहा है। कहा जाता है कि अगर कभी पृथ्वी से एस्टेरॉयड टकराता है, तो भयानक तबाही मच सकती है। कई बार एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने की संभावना जताई, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ है। हालांकि, कहा जाता है कि एक पृथ्वी से एस्टेरॉयड की टक्कर हुई थी, जिसके बाद डायनासोर खत्म हो गए थे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बार फिर एस्टेरॉयड को लेकर चेतावनी जारी की है। नासा ने कहा कि करीब 720 फीट का विशालकाय एस्टेरॉयड तेजी से धरती की तरफ बढ़ रहा है। यह विशालकाय एस्टेरॉयड आज यानी 15 सितंबर, 2024 को पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा। इस एस्टेरॉयड की गति 25,000 मील प्रति घंटे है, जो बेहद डराने वाली है। नासा ने बताया है कि धरती से यह एस्टेरॉयड 6,20,000 मील की दूरी से गुजरेगा। यह दूरी पृथ्वी और चांद की दूरी का 2.6 गुना है। यह दूरी भले ही बहुत ज्यादा है, लेकिन वैज्ञानिक इसे लेकर चिंतित हैं। एस्टेरॉयड का नाम 2024 ON है। नासा और अन्तरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसियों ने कहा है कि इस एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराना की संभावना नहीं है। हालांकि, अंतरिक्ष एजेंसियां इस पर नजर रख रही हैं। नासा की तरफ से कहा गया है कि इस दौरान एस्टेरॉयड थोड़ा भी रास्त भटकता है, तो यह खतरनाक साबित हो सकता है। पृथ्वी से एस्टेरॉयड के टकराने की संभावना नहीं होने के बाद भी नासा और अन्तरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसियां नजर रख रही हैं। नासा के नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट ऑब्जर्वेशन प्रोग्राम ने इसका पता लगाया था। इस प्रोग्राम का उद्देश्य पृथ्वी के करीब आने वाले एस्टेरॉड या अन्य वस्तुओं की पहचान करना है। इस एस्टेरॉयड का आकार 720 फीट है, जो करीब दो फुटबॉल मैदान के बराबर है। नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेट्री में एस्टेरॉयड की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। वैज्ञानिक इसके बारे में हर जरूरी जानकारी जुटा रहे हैं। दो फुटबॉल मैदान के आकार के इस एस्टेरॉयड को ट्रैक करने में नासा की दूसरी एजेंसियां भी मदद कर रही हैं। नासा अपनी वेबसाइट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इस विशाल एस्टेरॉयड के बारे में जानकारी दे रहा है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement