होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

"जशपुर में 'स्पेस ऑन व्हील्स' कार्यक्रम का आयोजन: : ISRO के वैज्ञानिक डॉ. आर श्रीनिवास ने विद्यार्थियों को दिया अंतरिक्ष विज्ञान का अनोखा अनुभव

Featured Image

Faizan Ashraf

Updated At: 10 Feb 2025 at 10:12 PM

जशपुर में ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ कार्यक्रम हुआ आयोजित। इसरो से वैज्ञानिक डॉ. आर श्रीनिवास पहुंचे जशपुर,कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर अन्वेषण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को मिला अंतरिक्ष विज्ञान का अनोखा अनुभव

जशपुरनगर /जिले के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और इसरो की उपलब्धियों से परिचित कराने के लिए ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ कार्यक्रम केंद्रीय विद्यालय जशपुर में अन्वेंषण कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। कलेक्टर रोहित व्यास की पहल और इसरो (ISRO) के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

स्पेस साइंस और टेक्नोलॉजी के मॉडल और कॉन्सेप्ट्स से सुसज्जित वाहन केंद्रीय विद्यालय जशपुर के प्रांगण में डेमोंसट्रेशन के लिए खड़ा रहा। ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ कार्यक्रम के लिए नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर हैदराबाद के वैज्ञानिक व हेड, स्टूडेंट एंड पब्लिक आउटरीच डिविजन डॉ. आर. श्रीनिवास विशेष रूप से हैदराबाद से आए। कार्यक्रम में समाजसेवी राजीव नंदे, डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा, जिला शिक्षा अधिकारी पी.के. भटनागर, संकल्प प्राचार्य विनोद गुप्ता, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र कुमार की उपस्थिति में आयोजित हुआ।

वैज्ञानिक डॉ आर श्रीनिवास ने विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान को जानने का अवसर उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास की सराहना की और इसरो की उपलब्धियों और अंतरिक्ष विज्ञान के कॉन्सेप्ट्स की जानकारियां दी। स्पेस आन व्हील्स में सुसज्जित स्पेस मॉडल्स चंद्रयान, मंगलयान, आरएलवी, पीएसएलवी, जीएसएलवी, रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट, कम्युनिकेशन सैटेलाइट, नेवीगेशन सेटेलाइट और उनकी कार्यप्रणाली व संभावनाओं के विषय में अधिकारियों को बताया।

कलेक्टर रोहित व्यास ने सभी को संबोधित करते हुए भारत के पहले रॉकेट को साइकिल पर ले जाने की जानकारी देते हुए डॉ. विक्रम साराभाई के द्वारा इसरो को एक वैश्विक स्पेस एजेंसी के रूप में स्थापित करने के संघर्ष का भी उल्लेख किया। उन्होंने यह भी कहा कि आज हम गर्व के साथ इसरो का नाम लेते हैं। भारत अब अंतरिक्ष अनुसंधान में दुनिया का प्रमुख देश बन चुका है। विद्यार्थियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए । इसमें करियर की अपार संभावनाएँ हैं। वे चाहते हैं कि आने वाले स्पेस मिशन में जशपुर की प्रतिभाएं भी रहे।

समाजसेवी राजीव नंदे ने कहा कि उत्सुकता विज्ञान की जननी होती है। कार्यक्रम के जशपुर में आयोजन के उद्देश्य के साथ प्राचीन ऋषियों जैसे आर्यभट्ट के कार्यों का उदाहरण देते हुए उन्होंने प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी क्षमता पर विश्वास रखने को कहा।

प्राचार्य विनोद गुप्ता ने कार्यक्रम के विषय में अतिथियों को संक्षिप्त जानकारी दी। केंद्रीय विद्यालय, मॉडल स्कूल और प्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष विज्ञान की गतिविधियों को समझा। इस अवसर पर यशस्वी जशपुर के अवनीश पांडेय, मॉडल स्कूल के प्राचार्य वकारूज्जमा खान, नव संकल्प के विनीत पाठक सहित केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों को इसरो के वैज्ञानिक डॉ आर श्रीनिवास द्वारा बस के अंदर स्थित विभिन्न सैटेलाइट, रॉकेट्स तथा अन्य मॉडल्स का विस्तार से जानकारी देते हुए इसरो की तकनीकी सफलता और गौरव शाली इतिहास को प्रभावी ढंग से बताया गया स यह स्पेस ऑन व्हील्स बस २० फ़रवरी तक जिले के आठों विकास खंडों के ४० हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूलों का भ्रमण करेगी और लगभग छह हज़ार विद्यार्थियों को अंतरिक्ष ज्ञान तथा इसरो की सफलता का जीवंत प्रमाण प्रस्तुत करेगी स इस कार्य के लिए सभी संबंधित स्कूलों के एक एक भौतिक विषय के व्याख्याताओं को प्रशिक्षित भी किया गया है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement