जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने रेडी टू ईट योजना के संबंध में महिला व बाल विकास विभाग की मंत्री से मांगा जवाब

admin
Updated At: 14 Feb 2024 at 05:52 PM
जशपुर : छत्तीसगढ़ में रेडी टू ईट योजना का संचालन अब वापस महिला स्व सहायता समूहों को सौंपा जाएगा। अब तक राज्य में बीज विकास निगम इसका संचालन कर रही थी। विधानसभा में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने यह घोषणा की है। प्रश्नकाल के दौरान जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने रेडी टू ईट योजना का संचालन स्व सहायता समूहों से लेकर राज्य विकास निगम को सौंपे जाने के संबंध में जानकारी मांगा था। रायमुनि भगत ने यह भी पूछा कि स्व सहायता समूह पहले इस योजना का संचालन कर रही थी तो यह दायित्व बीज विकास निगम को दिए जाने के क्या कारण थे। उन्होंने इस योजना के संचालन का दायित्व फिर से स्व सहायता समूहों को दिए जाने का प्रस्ताव राज्य शासन के पास विचाराधीन है इस पर विस्तृत जानकारी भी मांगा।
इस पर जवाब देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि केन्द्र सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशों के तहत मापदंडों का पालन सुनिश्चित करने के लिए राज्य बीज विकास निगम के माध्यम से रेडी टू ईट के प्रदाय का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि रेडी टू ईट का कार्य महिला स्व सहायता समूहों को सौंपे जाने के संबंध में समुचित निर्णय लिए जाने की स्थिति में युक्तियुक्त कार्यवाही की जाएगी। इस पर सत्तापक्ष की सदस्य ने कहा कि बीज निगम से वापस लेकर संचालन की जिम्मेदारी कब तक स्व सहायता समूहों को दी जाएगी। इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा। हालांकि सत्तापक्ष के सदस्य के लगातार सवालों पर मंत्री ने सदन में इसकी घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि अब संचालन की जिम्मेदारी वापस महिला स्व सहायता समूह को सौंपी जाएगी।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement