जेपी नड्डा ने भाजपा के पक्ष में बनाया माहौल, कांग्रेस को घेरा

admin
Updated At: 23 Apr 2024 at 12:08 AM
कांग्रेस नेता और पूर्व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष नवाज खान की डोंगरगढ़ पुलिस कर रही तलाश,28 लाख रुपये आर्थिक गड़बड़ी का मामला
छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के बाद चुनावी गर्मी बढ़ गई है। वहीं दूसरे चरण के मतदान से पहले भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज नेता धुआंधार प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज जेपी नड्डा ने बिलासपुर के लोरमी में जनसभा को संबोधित किया। लोरमी के चुनावी सभा में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मां कौशल्या की पूण्य भूमि में मुझे आने का सौभाग्य मिला है। मौसम खराब होने के बाद भी जो भीड़ आई है। उस उत्साह को मैं समझ सकता हूं। यहां की जनता ने तोखन साहू को लोकसभा भेजने की तैयारी कर ली है। आज हम सुशासन के काल में चल रहे हैं। वहीं जेपी नड्डा ने आगे कहा कि जम्मू कश्मीर में दो झंडे थे। जम्मू कश्मीर में दो विधान था। एक भारत का और दूसरा उनका अपना विधान था। अब सुशासन की सरकार चल रही है। एक देश में दो विधान नहीं चलेगा। जम्मू में दो झंडे थे, जम्मू में दो विधान थे, लेकिन मोदी के नेतृत्व में हमने धारा 370 को धराशाई कर दिया।
रसायनशास्त्र विभाग के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण कर जानकारी प्राप्त किया
PM मोदी ने राजनीति को विकास में बदला
नड्डा ने आगे कहा कि राजनीति की संस्कृति बदल गई है। पहले कांग्रेस जाति और वोट बैंक की राजनीति करती थी, लेकिन मोदी ने यह नीति ही बदल डाली। मोदी के नेतृत्व में राजनीति का तौर तरीका बदला है। मोदी ने नारा दिया ‘सबका साथ सबका विकास’ और यही हो रहा है।
सिविल अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से 40 वर्षीय युवा की असमय मौत होने से दुःखी एवं नाराज हुई विधायक गोमती साय
पीएम मोदी आ रहे छत्तीसगढ़
प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। 23 अप्रैल को जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सक्ती और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के धमतरी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री की सरगुजा लोकसभा के अंबिकापुर में सभा होगी।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement