कलयुगी मां-बेटे बने कसाई: विवाद के बीच मृतक के सिर पर रोड से हमला, नहीं भरा मन; पेट्रोल डालकर लगा दी आग

admin
Updated At: 06 Feb 2024 at 01:55 PM
Nyay Yatra: आज ओडिशा पहुंचेगी कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, राहुल गांधी के भव्य स्वागत की तैयारी
बिलासपुर सिरगिट्टी क्षेत्र में घरेलू विवाद के बीच सौतेली मां और भाईयों ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाले अजय सिंह ठाकुर ने पुलिस को सूचना दी कि रविवार चार फरवरी को फदहाखार जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव अधजली अवस्था में पड़ा मिला।
सरगुजा की प्रज्ञा मिश्रा का जुनियर बालिका टीम में चयन
थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन घटनास्थल पहुंचे और अज्ञात व्यक्ति के शव को देखा तो उसके सिर में किसी अज्ञात व्यक्ती के द्वारा हथियार चोट पहुंचाने के कारण मृत्यु होने का संभावना लगी। वहीं मृतक की पहचान छुपाने की नियत से शव को जूट के बोरे मे ढक कर आग लगा दी।
महतारी वंदन योजना के लिए फॉर्म भरना हुआ शुरू, क्या क्या दस्तावेज कर सकते हैं जमा आप भी जानिए……?
मामले में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या कर साक्ष्य छुपाने का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस जांच विवेचना के दौरान अज्ञात शव के द्वारा पहने हुए फुलपेन्ट के अंदर कागज में नम्बर लिखा हुआ मिला। जिसे सायबर सेल बिलासपुर से कॉल कर डिटेल ली गई।
वहीं आरोपियों ने अज्ञात शव की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए किसी दूसरी जगह से लाकर फदहाखार जंगल में फेंका था। वहीं शव की पहचान और आरोपी की पतासाजी के लिए सिरगिट्टी पुलिस और एसीसीयु बिलासपुर की संयुक्त टीम बनाकर चांपा रवाना हो गई। टीम ने तकनीकी आधार पर और मुखबिर तंत्र के माध्यम से संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर पूछताछ की।
एक्ट्रेस Rakul Preet Singh और एक्टर जैकी भगनानी शादी के पहले मना रहे थाईलैंड में बैचलर पार्टी
पुलिस पुछताछ में पता चला कि रवि साहू पिता स्व.मोहनलाल साहू उम्र 26 वर्ष निवासी बिर्रा रोड चाम्पा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा का उसके सौतली मां और भाईयों से अक्सर वाद-विवाद होता था। इसी बीच 31 जनवरी 2024 की सुबह लगभग आठ बजे मृतक आवेश में अपने घर में आग लगा दी थी। जिससे घर का काफी सामान जल गया। इस बात को लेकर दोपहर लगभग 2.30 बजे फिर परिवार में वाद-विवाद हुआ। इसके बाद से मृतक घर में और आसपास नही दिखा।
पुलिस को सूचना मिलने पर मृतक की सौतली मां और उसके नाबालिग भाईयों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई। जिसमें मृतक रवि के सौतेले नाबालिग भाई 31 जनवरी की दोपहर लगभग तीन बजे मृतक रवि साहू से वाद-विवाद होने पर लोहे के पाइप से सिर पर हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई।
विपक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रही कांग्रेस- पीएम मोदी
हत्या के बाद आरोपी दोनों नाबालिक भाईयों के द्वारा साक्ष्य छुपाने की कोशिश की। किराये की कार सीजी 11 बीजे 7961 मे कोसमण्दा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा के रहने वाले ड्राइवर सुनील यादव की सहायता से शव को लोड कर घटना की रात फदहाखार के जंगल में शव को रखकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। अपराध और साक्ष्य पाने के बाद आरोपी हेमलता साहू, सुनिल यादव और मृतक के दो नाबालिग भाई को पुलिस ने पांच फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायिक रिमांड में भेज दिया।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement