होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

अपने ही कलेजे के टुकड़े को मौत के घाट उतारा, फिर कर ली आत्महत्या; पांच दिन बाद मिला शव

Featured Image

admin

Updated At: 02 Feb 2024 at 01:50 PM

आज CM पद की शपथ लेंगे चंपई सोरेन, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता, 10 दिनों में फ्लोर टेस्ट सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुन्नी चौकी निवासी एक महिला ने बीते 26 जनवरी की सुबह अपने आठ माह के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस जानकारी से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं घटना के बाद मां फरार बताई जा रही थी। घटना के पाच दिन बाद महिला का शव गांव के ही तालाब में मिला। जिसमें आशंका व्यक्त की रही है कि बेटे की हत्या करने के बाद उसने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली होगी। विदित है कि कुन्नी चौकी अंतर्गत ग्राम सकरिया निवासी पवन चौहान का पत्नी फुलकुमारी चौहान (22) से शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता था। 25 जनवरी को पवन अधिक मात्रा में शराब पीकर घर पहुंचा, तो शाम को दोनों के बीच एक बार फिर विवाद हुआ। जिसे परेशान होकर महिला ने कहा था कि वह बेटे की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर लेगी। विवाद के बाद रात को वे सो गए थे। इसी बीच रात में फुलकुमारी ने चाकू से अपने आठ वर्षीय पुत्र हितेश का गला काट दिया एवं पेट में 2 बार वार कर उसकी हत्या कर दी थी। इस संबंध में कुन्नी चौकी प्रभारी राजेश्वर महंत ने बताया था कि रात में विवाद होने के बाद पति-पत्नी बच्चे के साथ सो गए थे। भोर में पवन ने फुलकुमारी से गुडाखू मांगा था। इसके बाद वह गुड़ाखू लाने के नाम पर घर से निकली और फिर नहीं लौटी थी। इसी बीच जब पवन ने बेड पर आकर देखा तो दुधमुंहे बेटे का खून से लथपथ शव मिला था। इसके बाद से परिजनों के साथ पुलिस ने भी फुलकुमारी की तलाश की थी लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। घटना के पांच दिन बाद गांव के ही तालाब में मिली लाश घटना के बाद काफी खोजबीन करने पर भी महिला का कोई सुराग नही लग रहा था। जिससे हर कोई यही अंदाजा लगा रहा था कि महिला ने कहीं आत्महत्या तो नहीं कर ली है। वही घटना के 5 दिन बाद 31 जनवरी की शाम ग्राम कुन्नी के ही बडक़ा मुड़ा तालाब में एक महिला का शव ऊपर में उफनता हुआ दिखा। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी पश्चात कुन्नी पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान फुलकुमारी के रूप में हुई। आशंका जताई जा रही है कि बेटे की हत्या करने के बाद 26 जनवरी को ही महिला ने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस महिला के पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement