जशपुर की बेटी अस्मि वर्मा का राष्ट्रीय स्तर पर छायेगा जलवा: : आज रात 8 बजे मुंबई टीम के फेसबुक पेज पर लाइव प्रस्तुति

Faizan Ashraf
Updated At: 11 May 2025 at 05:11 PM
उदलक नायडू:
जशपुर। संगीत की दुनिया में जशपुर की प्रतिभा एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ने जा रही है। जिले की उभरती हुई गायिका अस्मि वर्मा आज रात 8 बजे मुंबई की प्रतिष्ठित टीम के फेसबुक पेज पर लव यू ज़िंदगी – म्यूजिक एंड मस्ती कार्यक्रम में लाइव प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम का आयोजन टीम मुंबई के श्री सुजॉय मिश्रा के आमंत्रण पर हो रहा है।
अस्मि वर्मा, जिनकी उम्र केवल 20 वर्ष है, बचपन से ही संगीत की साधना कर रही हैं। उनके संगीत सफर की शुरुआत उनके पिता श्री संजीव वर्मा के साथ हुई, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने सुरों की बुनियाद रखी। पिता-पुत्री की यह साधना अब रंग ला रही है, जब अस्मि को देश के बड़े मंचों पर प्रदर्शन का अवसर मिल रहा है।
बीबीए की छात्रा अस्मि त्रिविधा परिवार की सक्रिय सदस्य हैं और जशपुर में ही उनका जन्म हुआ है। छोटी उम्र से ही उन्होंने कई मंचों पर अपनी गायकी से लोगों का दिल जीता है। आज वे न केवल अपने हुनर के दम पर बल्कि अपनी संस्कृति और जिले की पहचान के साथ राष्ट्रीय कलाकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्यक्रम कर रही हैं।
आज का कार्यक्रम खास है –
“LOVE YOU ZINDAGI – MUSIC AND MASTI”
जो न केवल संगीत से सराबोर होगा बल्कि अस्मि वर्मा जैसे युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा।
कार्यक्रम का समय:
11 मई, रविवार – रात 8 बजे
स्थान:
मुंबई टीम का आधिकारिक फेसबुक पेज
यह जशपुर के लिए गर्व की बात है कि उसकी धरती की एक बेटी आज पूरे देश के सामने अपनी कला का प्रदर्शन करने जा रही है। उनके इस सफर के लिए शुभकामनाएँ और आशा है कि अस्मि वर्मा का यह सुरमयी सफर यूँ ही नई ऊँचाइयाँ छूता रहे।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement