मोहन चरण माझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, दो उपमुख्यमंत्री सीएम का भी एलान

admin
Updated At: 12 Jun 2024 at 02:06 AM
भूबनेश्वर मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। बीजू जनता दल प्रमुख नवीन पटनायक का 24 साल का कार्यकाल विधानसभा चुनावों में हार के बाद समाप्त हो गया। राज्य के नए सीएम का चयन भाजपा विधायक दल की बैठक में किया गया। इसमें पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव शामिल हुए।
ओडिशा में पहली बारी भाजपा सरकार का नेतृत्व करेंगे मोहन माझी
बीजेपी ने 2000 और 2004 में बीजद के साथ गठबंधन में सरकार बनाई थी। यह पहली बार है पार्टी ओडिशा में अपने दम पर सरकार बनाएगी। मोहन चरण ने क्योंझर सीट पर बीजेडी के उम्मीदवार को हराया। वह राज्य के 15वें सीएम चुने गए हैं। 52 वर्षीय माझी चार बार के विधायक हैं।
दो उपमुख्यमंत्री सीएम का भी एलान
इसके अलावा कनक वर्धन सिंह देव और प्रभाती परिदा राज्य के उपमुख्यमंत्री होंगे। राज्य के नए मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम बुधवार को शपथ लेंगे।
क्या बोले राजनाथ सिंह?
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोहन चरण माझी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए सबसे पहले केवी सिंह ने उनका नाम सुझाया। उन्होंने बताया कि सभी विधायकों ने तालियां बजाकर उन्हें (मोहन माझी) सीएम बनाए जाने के फैसले का स्वागत किया। राजनाथ ने कहा, 'सर्वसम्मति से मोहन चरण को ओडिशा भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है।'
क्या रहा था ओडिशा विधानसभा चुनाव का रिजल्ट?
ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बहुमत के साथ जीत हासिल की है। 4 जून को आए परिणाम में भाजपा ने 148 में से 78 सीटों पर जीत दर्ज की। बीजेडी को 51, कांग्रेस को 14, सीपीआईएम को 1 और अन्य के खाते में 3 सीट आई।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement