हंगामेदार रहेगा विधानसभा का मानसून सत्र, सत्ता पक्ष को घेरने के लिए विपक्ष ने बनाई रणनीति

admin
Updated At: 22 Jul 2024 at 03:37 PM
26 जुलाई तक कर्मचारियों के अवकाश पर रोक
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। मानसून सत्र के लिए विपक्षी कांग्रेस कानून-व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को घेरने के लिए तैयार है। जिससे सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। कांग्रेस ने कहा कि वह बिगड़ती कानून व्यवस्था खासकर पिछले महीने बलौदाबाजार शहर में हुई हिंसा के विरोध में 24 जुलाई को राज्य विधानसभा का घेराव करेगी। राज्य विधानसभा के मानसून सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी और यह 26 जुलाई को समाप्त होगा।
विजय आदित्य सिँह जूदेव ने प्रदेशवासियों को श्रावण मास की दी शुभकामनाएं
राज्य में गोलीबारी की घटनाएं बढ़ गई हैं
राजधानी रायपुर में रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार के पिछले सात महीनों में राज्य की राजधानी में गोलीबारी की चार घटनाएं हुईं और अंतरराज्यीय गैंगस्टर छत्तीसगढ़ में अपने पैर पसार रहे हैं। बैज ने दावा किया कि राज्य में सात महीनों में बलात्कार के 300 मामले, सामूहिक बलात्कार की 80 घटनाएं और 200 से अधिक हत्याएं दर्ज की गईं।
कांग्रेस ने पेश की बलौदाबाजार हिंसा की जांच रिपोर्ट; कहा- साय सरकार की इंटेलीजेंट फेल,आगजनी के लिए ये दोषी
बीजेपी आम आदमी की रक्षा करने में विफल
उन्होंने दावा किया, ‘‘चाकूबाजी, लूटपाट, डकैती और झपटमारी की अनगिनत घटनाएं हुई हैं। भाजपा आम आदमी की रक्षा करने में विफल रही है।’’ बैज ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को मजबूत किया था, जबकि भाजपा सरकार ने महज सात महीनों में इसे बर्बाद कर दिया है। उन्होंने राज्य के गृह मंत्री पर खोखली बयानबाजी करने का आरोप लगाया।
धरती के करीब आ रहा है तबाही लाने वाला एस्टेरॉयड, नासा ने जारी किया अलर्ट
24 जुलाई को विधानसभा का घेराव
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को नींद से जगाने के लिए कांग्रेस 24 जुलाई को राज्य विधानसभा का घेराव करेगी। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए बैज ने कहा कि राज्य सरकार शुद्ध पेयजल और उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रही है।
कांग्रेस विधायक दल की हुई बैठक
छत्तीसगढ़ के मानसून सत्र से पहले रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के सीनियर नेता भी शामिल हुए। नए विधायकों को विधानसभा की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी भी दी गई है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा
Advertisement