होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

सिकलसेल पीड़ित प्रसूता को रेफर होने के बाद घंटों नहीं मिली एंबुलेंस

Featured Image

admin

Updated At: 20 Jun 2024 at 03:46 AM

जशपुरनगर: सिकलसेल की बीमारी से जूझ रही प्रसूता के पेट में बच्चे की मृत्यु हो गई। प्रसूता की जान बचाने के लिए चिकित्कों ने,आपरेशन के लिए प्रसूता को अंबिकापुर रेफर कर दिया। लेकिन,जिला चिकित्सालय के पास,रेफर की गई प्रसूता को अंबिकापुर भेजने के लिए एंबुलेंस ही नहीं था। एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए विधायक रायमुनि भगत और पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,जिला चिकित्सालय पहुंचे और यहां व्याप्त अव्यवस्थ पर जमकर नाराजगी जताई है। जानकारी के अनुसार जिले के बगीचा ब्लाक के एकम्बा निवासी सिकी बाई को प्रसव में परेशानी होने पर,स्वजन उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले कर पहुंचे थे। यहां,जांच करने पर चिकित्सकों ने पाया कि प्रसूता के पेट में पल रहा बच्चा कोई हलचल नहीं कर रहा है। प्रसूता की हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने आपरेशन करने के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया। रेफर करने के बाद प्रसूता और उनके स्वजन एंबुलेंस के लिए स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया। विभाग ने उन्हें बताया कि जिला चिकित्सालय में उपलब्ध सभी एंबुलेंस बाहर गए हैं। एंबुलेंस ना मिलने पर प्रसूता के स्वजनों ने विधायक रायमुनि भगत और कृष्ण कुमार राय से सहायता मांगी। विधायक रायमुनि भगत ने बताया कि उन्होनें एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए सीएमएचओ व्हीके इंदवार से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उन्होनें काल रिसिव नहीं किया। इधर,प्रसूता की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही से भड़के विधायक रायमुनि भगत और कृष्ण कुमार राय सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि जिला चिकित्सालय पहुंच गए। यहां उन्होनें प्रसूता के स्वजनों से पूरी घटना की जानकारी ली। जिला चिकित्सालय पहुंचे एसडीएम प्रशांत कुशवाहा से जिला चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्था पर नाराजगी जताई है। जिला चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्था पर विधायक रायमुनि भगत ने खुल कर नाराजगी जताई। उन्होनें कहा कि जशपुर सहित पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली सरकार तेजी से काम कर रही है। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री साय ने पदभार ग्रहण करने के तत्काल बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जरूरतमंदों को काल प्राप्त होने के आधा घंटा के अंदर एंबुलेंस कराने का सख्त निर्देश दिया था। इसके साथ ही सभी सरकारी अस्पतालों में जेनरीक दवा उपलब्ध कराने का आदेश दे चुके हैं। जशपुर में स्वास्थ्य स्तर में सुधार के लिए कुनकुरी में 220 बिस्तर का सर्वसुविधा युक्त अस्पताल की ना सिर्फ घोषणा हुई है अपितु इसके लिए बजट भी आबंटित हो चुका है। कृष्ण कुमार राय ने कहा कि एक ओर जहां प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार काम कर रहें हैं। वहीं,जिला स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त अव्यवस्था और भर्राशाही बहुत दुखद है। यह नहीं चलेगा,लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ‘प्रसूता सिकीबाई को रेफर किये जाने के बाद एंबुलेंस ना मिलना बहुत ही दुखद विषय है। जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों का काल रिसिव ना करना बहुत निराशा जनक है। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। रायमुनि भगत,विधायक,जशपुर।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement