नगरीय निकाय के कर्मचारी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल

admin
Updated At: 12 Dec 2024 at 04:10 PM
आज का राशिफ़ल : 12 दिसंबर; 2024; गुरुवार को इन राशि वालों का हो रहा भाग्योदय, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। ये कर्मचारी 3 माह के वेतन भुगतान, एरियर्स भुगतान समेत कुल 6 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। जिसको लेकर 189 नगरीय निकाय के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं।
इंस्टाग्राम और फेसबुक की सेवाएं अचानक हुईं ठप; व्हाट्सएप यूजर भी हुए परेशान
इससे पहले भी कर चुके हैं हड़ताल
उल्लेखनीय है कि, इससे पहले 12 नवंबर से 14 नवंबर तक कर्मचारियों ने बिलासपुर में हड़ताल किया था। लेकिन शासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। नवनियुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने बताया कि, 6 सूत्रीय मांगों पर शासन कोई सार्थक पहल नहीं कर रहा है। अब तक सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। नगरीय निकाय के कर्मचारी आगामी चुनाव में परिवार सहित मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे। कर्मचारियों ने इससे संबंधित प्रपत्र भरवाकर जिला कलेक्टर बिलासपुर और विभागीय मंत्री नगरीय प्रशासन को पत्र भेजा है।
केबिनेट के फैसले से नाराज हुए राइस मिलर, अब सरकार के खिलाफ हड़ताल पर जाने का लिया फैसला
नगरीय निकाय के अधिकारी नहीं कर रहे आदेश का पालन
प्रांतीय अध्यक्ष ने बताया है कि, वर्तमान में छत्तीसगढ़ के कई नगरीय निकायों में एक से तीन माह का वेतन भुगतान लंबित है। इस बारे में विभागीय मंत्री अरूण साव ने नगरीय निकाय के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है। राज्य शासन ने 1 तारीख को वेतन भुगतान करने के लिए आदेश जारी किया है लेकिन निकायों के अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। इसलिए 184 नगरीय निकाय कर्मचारियों ने 11 दिसंबर 2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का ऐलान किया है।
IPS TRANSFER : लाल उमेद सिंह को रायपुर और रवि कुर्रे को कोरिया का एसपी बनाया गया
ये हैं कर्मचारियों की मांगे
1.लंबित वेतन भुगतान सहित 1 तारीख को ट्रेजरी के जरिए वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
2. नगरीय निकायों के प्लेसमेंट ठेका पद्धति को खत्म किया जाए।
3. ओल्ड पेंशन योजना जल्द लागू किया जाए।
4. मृत कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।
5. 12 वर्ष की सेवा पूरा करने वाले कर्मचारियों को जल्द ही पदोन्नति का लाभ दिया जाए।
6. छठवें और सातवें वेतनमान की एरियर राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए।
पांच साल का मासूम 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा , 55 घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement