जादू- टोना के शक में बैगा का मर्डर : पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

admin
Updated At: 17 Oct 2024 at 10:41 PM
सिलेंडर भरी ट्रक से जा टकराई यात्री बस, 21 लोग घायल, स्कूटी सवार को बचाने के चलते हुआ हादसा
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पिता की असमय मौत के बाद जादू- टोना के शक में गांव के बैगा को मौत के घाट उतार दिया था। हत्याकांड में पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मृतक का भतीजा भी शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों के पिता की असमय मौत हुई थी। जिस पर आरोपियों को शक था कि, बुजुर्ग बैगा के जादू टोना के कारण उनके पिता की मौत हुई है। वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया की सुनील, जगदीश और अमित के पिता की मौत पेड़ से गिरने से हुई थी। इसी तरह एक अन्य आरोपी के पिता की मौत भी कुछ समय पहले पेड़ से गिरने के कारण ही हुई थी। वहीं मृतक के भाई की मौत भी 3 साल पहले अचानक तबियत बिगड़ने के कारण हुई थी। जिसके बाद सभी आरोपियों ने बैगा पर जादू टोना करने का शक जताते हुए हत्या की प्लानिंग बनाई।
महिलाओ के अधिकारों और हितों की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएगी राज्य महिला आयोग: प्रियंवदा सिंह जूदेव
बैगा पर था जादू टोना का शक
आरोपियों ने 14 अक्टूबर की रात पहले सभी ने शराब और मुर्गा की पार्टी की और इसके बाद बुजुर्ग बैगा सुगनुराम उसेंडी 70 साल पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने लाश को खेल मैदान के पास पेड़ के नजदीक छुपा दिया था। वहीं गांव के लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। वहीं अब पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सगे भाइयों ने दोस्तों के साथ मिलकर की थी हत्या
वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी सगे भाई हैं। वहीं अन्य तीन आरोपी रंजीत उसेंडी, प्रकाश और कौशल कुमार है। सभी 6 आरोपियों की उम्र 23 साल से भी कम है। मामले का खुलासा करते हुए एएसपी मनीषा रावते ने बताया कि आरोपियों को अपने- अपने पिता की मौत पर बुजुर्ग पर जादू टोना करने का शक था। सभी ने प्लानिंग के तहत बुजुर्ग की हत्या की है। सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement