होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


CGNOW। Four innocent children tragically die after being burnt in fire.बीजेपीCMCheif ministerChhattisgarhSoni

छत्तीसगढ़ को मिला सम्मान : : प्रकृति परीक्षण अभियान’ में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान,मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Featured Image

Faizan Ashraf

Updated At: 26 Feb 2025 at 07:06 AM

रायपुर,

छत्तीसगढ़ ने भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित ‘प्रकृति परीक्षण अभियान’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त किया। राज्य ने स्ट्राइक रेट लक्ष्य में तीसरा स्थान और कुल प्रकृति परीक्षण मानकों पर नौवां स्थान हासिल किया। केंद्रीय आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रताप राव जाधव ने छत्तीसगढ़ को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। यह पुरस्कार मुंबई के जहांगीर भाभा थियेटर में आयोजित समापन समारोह में राज्य समन्वयक डॉ. संजय शुक्ला ने ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आयुष विभाग को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति बढ़ती जागरूकता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आयुष आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी आयुष विभाग के अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की पहल न केवल नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाएगी, बल्कि प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों को मुख्यधारा में लाने में भी सहायक होगी।

छत्तीसगढ़ ने किया 4.45 लाख नागरिकों का परीक्षण

26 नवंबर से 25 दिसंबर 2024 तक चले इस अभियान के तहत देशभर में 1.29 करोड़ से अधिक नागरिकों का परीक्षण किया गया। छत्तीसगढ़ ने इसमें 4.45 लाख से अधिक नागरिकों का परीक्षण कर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। इस अभियान में राज्य के 3,551 वालंटियर्स ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सीएपीएफ जवानों के लिए भी हुआ परीक्षण

इस अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीनस्थ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के 40,000 से अधिक अधिकारियों और जवानों का भी सफलतापूर्वक प्रकृति परीक्षण किया गया। यह आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है।

राज्य में निरंतर जारी रहेगा अभियान

आयुष विभाग के संचालक ने बताया कि मोबाइल एप्लीकेशन आधारित यह अभियान नागरिकों से जबरदस्त समर्थन प्राप्त कर रहा है। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ में इसे निरंतर जारी रखने का निर्णय लिया गया है। अब नागरिक अपने निकटतम आयुर्वेद महाविद्यालय, जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, आयुष विंग, स्पेशलाइज्ड थैरेपी सेंटर, शासकीय आयुर्वेद औषधालयों एवं निजी आयुर्वेद चिकित्सकों से संपर्क कर प्राकृतिक चिकित्सा परीक्षण करवा सकते हैं।

यह पहल छत्तीसगढ़ को प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में एक अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement