प्रतिभाओं का सम्मान: : राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार जशपुर का आयोजन

Faizan Ashraf
Updated At: 17 Mar 2025 at 08:05 PM
जशपुर
राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार जशपुर मंडल द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह श्री श्याम पैलेस में आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समाज की महिलाओं ने आरती, तिलक और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने समाज के प्रतिभावान युवाओं - सीखा सोनी, अभिनव सोनी, हर्ष राज सोनी, अनंत सोनी, ओजस्वी सोनी, युवराज वर्मा, सार्थक सोनी और आक्षित सोनी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। फोटोग्राफी के क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर समाज का नाम रोशन करने वाले आकाश सोनी को भी सम्मानित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णु सोनी, जिला अध्यक्ष विकास सोनी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वहीं, समाज के वरिष्ठ नागरिकों राम नाथ सोनी, लक्ष्मण प्रसाद सोनी, गणेश सोनी, केशव प्रसाद सोनी, राजेश्वर सोनी और विश्वनाथ सोनी ने भी माला पहनाकर अभिनंदन किया।
फोटोग्रॉफी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर आकाश सोनी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने समाज की एकता और परंपराओं की सराहना करते हुए सभी महिला सदस्यों और पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा की, जिससे समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कृष्ण कुमार राय, रामप्रताप सिंह, सौर्य प्रताप सिंह जूदेव, विजय आदित्य सिंह जूदेव और पवन साय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, साथ ही रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णु सोनी, जिला अध्यक्ष विकास सोनी, मंडल अध्यक्ष भोलाशंकर सोनी, मंडल उपाध्यक्ष राजेश सोनी, प्रदेश सचिव आशीष कुमार सोनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष रुपेश सोनी, प्रदेश मुख्य सलाहकार जयंत सोनी, प्रदेश महामंत्री मदन सोनी, मंडल सचिव संतोष सोनी, विजय सोनी, मानु सोनी, अभय सोनी, संजय सोनी, सुनील सोनी, प्रदीप सोनी, राकेश सोनी, रविन्द्र सोनी, मनोज सोनी, सत्यनारायण सोनी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
महिला विंग से जिला अध्यक्ष कनक सोनी, उपाध्यक्ष प्रिया वर्मा, सचिव सोनम सोनी, दीपा वर्मा, अंजू सोनी, शीला सोनी, सीमा सोनी और पूनम सोनी समेत समाज की अनेक महिलाओं ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम की सफलता पर जिला अध्यक्ष ने सभी अतिथियों, समाज के वरिष्ठजनों, महिला सदस्यों और बच्चों का आभार व्यक्त किया।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement