NHAI ने 100 टोल प्लाजा पर लगाई GIS टेक्नोलॉजी, अब होगी वाहनों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग

admin
Updated At: 03 Sep 2024 at 05:39 PM
दर्दनाक हादसे में में तीन महिलाओं समेत सात श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत
नेशनल हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्गों) पर सुचारू ट्रैफिक फ्लो (यातायात प्रवाह) सुनिश्चित करने के लिए जीआईएस-आधारित सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके लगभग 100 टोल प्लाजाओं की निगरानी करेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एक आधिकारिक रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी। इन टोल प्लाजाओं का चयन 1,033 राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन के जरिए हासिल हुई भीड़भाड़ की मिली फीडबैक के आधार पर किया गया है।
लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम (लाइव निगरानी प्रणाली) रियल टाइम में भीड़भाड़ की अलर्ट देगा। और टोल प्लाजा पर वाहनों की कतारें निर्धारित सीमा से ज्यादा होने पर लेन एडजस्टमेंट की सिफारिश करेगा। बयान में यह भी बताया गया है कि इस मॉनिटरिंग सर्विस (निगरानी सेवा) को धीरे-धीरे ज्यादा टोल प्लाजाओं को कवर करने के लिए विस्तारित किया जाएगा।
यह सॉफ्टवेयर हर टोल प्लाजा का नाम और स्थान, मीटर में कतार की लंबाई की लाइव स्थिति, कुल वेटिंग टाइम और वाहन की रफ्तार सहित विस्तृत जानकारी देगा। इसके अलावा, यह भीड़भाड़ का अलर्ट जारी करेगा। और अगर कतारें स्वीकार्य सीमा से ज्यादा हो जाए तो लेन बदलने का सुझाव देगा।
इसके अलावा, सॉफ्टवेयर मौजूदा मौसम की स्थिति और स्थानीय त्योहारों के बारे में भी अपडेट देगा। जिससे एनएचएआई अधिकारी टोल प्लाजा पर यातायात का प्रबंधन करने और भीड़भाड़ कम करने के लिए सक्रिय उपाय कर सकेंगे।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा
Advertisement