होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Maha shiv puranMayali"64 Chhattisgarh Naxalites Surrender in Telangana"Five youths gang-raped a married woman;उत्तरप्रदेशSogda ashram

Nyay Yatra: आज ओडिशा पहुंचेगी कांग्रेस की 'न्याय यात्रा', राहुल गांधी के भव्य स्वागत की तैयारी

Featured Image

admin

Updated At: 06 Feb 2024 at 01:51 PM

भारत जोड़ो न्याय यात्रा ओडिशा से रायगढ़ में 8 फरवरी को करेगी प्रवेश, दो दिन विश्राम के बाद 11 फरवरी को शहर में होगी पदयात्रा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में राहुल आज ओडिशा में प्रवेश करने वाले हैं। झारखंड की जनता से बातचीत करने के बाद राहुल ओडिशा में यात्रा की शुरुआत सुंदरगढ़ जिले से करेंगे। मणिपुर से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा 24वें दिन ओडिशा में प्रवेश करेगी। 14 जनवरी को पूर्वोत्तर भारत से शुरू हुई इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेता अलग-अलग राज्यों में लोगों से मिल रहे हैं। झारखंड की यात्रा समाप्त करने के बाद अब कांग्रेस ओडिशा का रूख करेगी। मंगलवार को राहुल ओडिशा में सुंदरगढ़ जिले से प्रवेश करेंगे। ओडिशा कांग्रेस के नेताओं ने राहुल के स्वागत की तैयारी की है। ओडिशा कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का सुंदरगढ़ जिले के औद्योगिक शहर बीरमित्रपुर में स्वागत करेंगे। इस शहर में कांग्रेस के बैनर, कट-आउट और होर्डिंग्स अच्छी खासी तादाद में देखे गए हैं। ओडिशा के दो पश्चिमी जिलों सुंदरगढ़ और झारसुगुड़ा में लगभग 200 किमी की यात्रा की योजना है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान रांची में राहुल गांधी केंद्र सरकार और बीजेपी पर जमकर बरसे, कहा- सरना धर्म कोड की मांग भी हम करेंगे पूरी बीरमित्रपुर विधानसभा क्षेत्र पर दिलचस्प हैं सियासी समीकरण रिपोर्ट के मुताबिक ओडिशा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राउरकेला स्टील सिटी में जमा हुए हैं। राहुल की यात्रा को लेकर स्थानीय जनता उत्साहित है। जिला कांग्रेस समिति के प्रमुख रश्मी पाधी के मुताबिक सुंदरगढ़ में राहुल गांधी को लोग 'पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का पोता' कहकर पुकारते हैं। हालांकि, ओडिशा की सियासत से जुड़ा दिलचस्प पहलू यह भी है कि बीरमित्रपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक चुने गए हैं। इससे पहले हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायक भी चुने जा चुके हैं। जशपुर के भावी वैज्ञानिकों ने देखा श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र लंबी पदयात्रा के दौरान जनसंपर्क की योजना ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष शरत पटनायक ने कहा, राहुल गांधी मंगलवार दोपहर बीरमित्रपुर पहुंचेंगे। बीजा बहाल क्षेत्र में भारत जोड़ो न्याय यात्रा विराम लेगी। कांग्रेस की योजना के मुताबिक 10 किलोमीटर की यात्रा के बाद राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेस नेता रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन यात्रा दोबारा शुरू होगी। बुधवार को राउरकेला के उदितनगर से पानपोश तक 3.4 किलोमीटर की पदयात्रा की योजना है। पानपोष में राहुल जनता को संबोधित भी करेंगे। मंत्री लड़ेंगे चुनाव, संगठन वालों को राज्यसभा; 56 राज्यसभा सीटों से भाजपा साधने जा रही बड़े समीकरण कई जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम अगले दिन रानीबांध से यात्रा फिर से शुरू होगी। राहुल राजगांगपुर में भी एक रैली को संबोधित करेंगे। सुंदरगढ़ शहर में पदयात्रा के बाद राहुल झारसुगुड़ा के अमलीपाली मैदान में रात्रि विश्राम करेंगे। इससे पहले भी जनसभा को संबोधित करने की योजना है। 8 फरवरी को राहुल गांधी झारसुगुड़ा के ओल्ड बस स्टैंड से यात्रा शुरू करेंगे। इसके बाद एक रैली को संबोधित करेंगे। झारसुगुड़ा के कनकटोरा से यात्रा शुरू होने के बाद यात्रा छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। गौरतलब है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विगत 9 जनवरी को भुवनेश्वर में रैली को संबोधित किया था।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement