होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जशपुर जिले में 11 विभिन्न जलाशयों, तालाब और एनकीट का कराया जाएगा जीर्णाेद्धार एवं लाईनिंग कार्य

Featured Image

admin

Updated At: 05 Aug 2024 at 10:38 PM

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जिले में एनीकट योजना के निर्माण, व्यपवर्तन योजना के निर्माण, जीर्णाेद्धार एवं लाईनिंग कार्य, जलाशय योजना के नहर मरम्मत एवं सी.सी.लाईनिंग कार्य, मुख्य एवं शाखा नहर के मरम्मत, पुराने पक्के कार्याे का सुधार, तालाब योजना के तहत् निर्माण, जलाशय योजना, जलाशय मध्यम परियोजना के सर्वेक्षण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इन कार्याे के होने से जिले के किसानों को और अधिक सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही मत्स्य पालक मच्छली पालन भी कर सकेंगे। इससे कृषकों को अतिरिक्त आमदनी होगी। साथ ही जिले में जल स्त्रोत में भी वृद्धि होगी। जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में एनीकट योजना के निर्माण हेतु 02 कार्य, व्यपवर्तन योजना के 03 कार्य, जलाशय योजना के नहर मरम्मत एवं सी.सी.लाईनिंग के 05 कार्य एवं तालाब योजना के निर्माण की 01 कार्य सहित कुल 11 कार्य जल्द ही कराया जाएगा। जल संसाधन निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य शासन द्वारा जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखण्ड में बनगांव एनकीकट योजना के निर्माण हेतु 05 करोड़ 40 लाख 99 की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके निर्माण से निस्तारी, भू-जल सवर्धन एवं कृषकों द्वारा स्वयं के साधन से 170 हेक्टेयर एवं फरसाबहार की बारो एनीकट निर्माण हेतु 07 करोड़ 06 लाख 47 हजार के प्रशासकीय स्वीकृति की कार्य होने से निस्तारी, भू-जल सवर्धन एवं कृषकों द्वारा स्वयं के साधन से 25 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इसी प्रकार फरसाबहार की भुरसीडांड जलाशय मध्यम परियोजना के सर्वेक्षण कार्य हेतु 02 करोड़ 78 लाख 22 हजार, फरसाबहार की जोरण्डाझरिया जलाशय मध्यम परियोजना के सर्वेक्षण कार्य हेतु 02 करोड़ 58 लाख 32 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। बगीचा की मैनी व्यपवर्तन योजना के निर्माण हेतु 04 करोड़ 59 लाख 85 हजार के प्रशासकीय स्वीकृति के कार्य होने से 120 हेक्टेयर खरीफ एवं 30 हेक्टेयर रबी कुल 150 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। बगीचा की सरईपानी व्यपर्तन योजना के जीर्णाेद्धार एवं लाईनिंग कार्य हेतु 04 करोड़ 69 लाख 73 हजार के प्रशासकीय स्वीकृति के कार्य होने से रूपांकित सिंचाई 243 हेक्टेयर में 189 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति तथा 37.72 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में सिंचाई सहित कुल 280.72 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। बगीचा की गुरम्हाकोना व्यपवर्तन योजना के निर्माण हेतु 04 करोड़ 97 लाख 59 हजार के प्रशासकीय स्वीकृति के कार्य होने से 146 हेक्टेर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। बगीचा की चुन्दापाठ जलाशय योजना हेतु 05 करोड़ 97 लाख 89 हजार के प्रशासकीय स्वीकृति के कार्य होने से 300 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। बगीचा की जाड़ाकोना तालाब योजना के निर्माण कार्य हेतु 05 करोड़ 48 लाख 54 हजार के प्रशासकीय स्वीकृति के कार्य होने से 194 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। कुनकुरी की बेलसुंगा जलाशय योजन के नहर मरम्मत एवं सी.सी.लाईजिंग कार्य हेतु 5 करोड़ 94 लाख 34 हजार के प्रशासकीय स्वीकृति के कार्य होने से रूपांकित सिंचाई 850 हेक्टेयर में 240 हेक्टेयर की हो रही कमी पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी एवं पत्थलगांव की केराकछार जलाशय योजना के मुख्य एवं शाखा नहर के मरम्मत, पुराने पक्के कार्याे का सुधार, 03 नग नये पक्के कार्य एवं नहर लाईनिंग कार्य हेतु 05 करोड़ 69 लाख 80 हजार के प्रशासकीय स्वीकृति के कार्य होने से रूपांकित सिंचाई 445 हेक्टेयर में 249 हेक्टेयार की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement