विधानसभा सत्र का तीसरा दिन खट्टर सरकार के दौरान पास 2 विधेयक वापस लिए

admin
Updated At: 19 Nov 2024 at 12:02 AM
चंडीगढ़ ,हरियाणा विधानसभा सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही जारी है। 2023 में खट्टर सरकार के दौरान पास किए गए 2 विधेयक वापस लिए गए हैं। इनमें ऑनरेबल डिस्पोजल ऑफ डेडबॉडी और हरियाणा संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक शामिल हैं।
CM नायब सैनी ने कहा कि दोनों विधेयकों को केंद्र ने मंजूरी नहीं दी है। इन्हें राष्ट्रपति के पास भेजा गया था, लेकिन केंद्र ने कमियां बताकर वापस भेज दिया है। अब नए सिरे से इन दोनों विधेयकों को लाने से पहले इन्हें सदन में निरस्त किया गया।
ऑनरेबल डिस्पोजल ऑफ डेडबॉडी बिल में तो प्रावधान किया गया था कि कोई भी शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन नहीं कर सकेगा। ऐसा करने पर 6 माह से 5 साल तक कैद व एक लाख रुपए तक का जुर्माना तय किया गया था।
इससे पहले कांग्रेस और इनेलो विधायकों ने DAP खाद का मुद्दा उठाया। इस पर CM नायब सैनी ने कहा कि मैं भी एक गरीब किसान का बेटा हूं, मुझे खाद की इंपोर्टेंस पता है। कहीं पर भी खाद की कमी नहीं है।
सफीदों से BJP विधायक रामकुमार गौतम ने आदित्य सुरजेवाला पर चुटकी लेते हुए कहा ये नया लड़का बड़ा स्याणा है। सांसदी और विधायकी में भी 27% बीसी बी का आरक्षण कर दिया जाए। इसके साथ ही कैथल विधानसभा को भी रिजर्व कर दिया जाए।
बीजेपी विधायक ने ये बात तब कही जब आदित्य सुरजेवाला पंचायती राज संशोधन विधेयक पर आपत्ति जता रहे थे।
सदन में पंचायती राज संशोधन विधेयक पेश किया गया। कांग्रेस विधायक आफताब अहमद, अशोक अरोड़ा और आदित्य सुरजेवाला ने विधेयक के कुछ बिंदुओं पर सवाल उठाए।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement