नवीन भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं की विस्तृत जानकारी हेतु 01 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

admin
Updated At: 19 Jan 2024 at 05:49 PM
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में रहेगा आधे दिन का शासकीय अवकाश, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की घोषणा
नवीन भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं की विस्तृत जानकारी हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा जिले के विवेचकों की 01 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया,
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा थाना/चौकी प्रभारी को प्रतिदिन रोलकाल/गणना में उपस्थित अधि./कर्म. को नवीन कानून के संबंध में विस्तार से ब्रीफ/प्रशिक्षित करने हेतु निर्देशित किया गया, कार्यशाला में उपस्थित विवेचकों को आगामी एक माह के भीतर में उक्त प्रशिक्षण को अनिवार्य रूप से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया.
वर्तमान में प्रचलित भारतीय दंड संहिता, आपराधिक दण्ड प्रक्रिया संहिता और साक्ष्य अधिनियम के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) शीघ्र ही प्रभावशील किया जाना प्रस्तावित है। पुलिस मुख्यालय एवं रेंज कार्यालय द्वारा सभी जिला पुलिस इकाई में विवेचकों को भारतीय न्याय संहिता के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्रदाय करने हेतु कार्यशाला आयोजित करने निर्देशित किया गया है।
कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल के लिए आंगनबाड़ी केन्द्र में प्रारंभ होंगे झूलाघर
जिसके परिपालन में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी. रविशंकर (IPS) के द्वारा 01 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर के सभाकक्ष में आज दिनांक 18.01.2024 को किया गया। कार्यशाला के दौरान उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित विवेचकों को नये कानून नवीन भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं की विस्तृत जानकारी दिया गया कि भारतीय न्याय संहिता 26 जनवरी से देश के कुछ विकसित जिलों में प्रभावशील होगी,
इसके बाद धीरे-धीरे अन्य सभी राज्यों में प्रभावशील होगी। जशपुर जिले में पूर्व प्रचलित भारतीय दंड संहिता, अपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता व साक्ष्य अधिनियम ही प्रचलन में रहेंगें किन्तु नये भारतीय न्याय संहिता (BNS) अधिकांश अपराधों को आईपीसी से अलग रखती है, उन्होंनें विस्तारपूर्वक भारतीय न्याय संहिता के अनुसार परिवर्तित होने वाली आईपीसी, सीआरपीसी की धाराओं की जानकारी उपस्थित विवेचकों को दिये और विवेचकों के मन में उठ रहे प्रश्नों का जवाब दिया गया। इस प्रकार की कार्यशाला विवेचकों के लिये लाभकारी होता है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) का ज्ञान होना पुलिसकर्मियों के लिये अति आवश्यक है इस दिशा में पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा भारतीय न्याय संहिता अनुसार संशोधित धाराओं की पुस्तकें सभी थाना, चौकी ओर कार्यालय को उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त स्वयं भी भारतीय न्याय संहिता से जुड़ी विषय वस्तु का संकलन करें, आने वाले समय में सभी पुलिसकर्मियों के लिये बहुपयोगी होगा। साथ ही आने वाले समय में और भी कार्यशाला आयोजित किये जाने की जानकारी दिये।
हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्य होंगे शाला प्रबंधन समिति के प्रभारी अध्यक्ष
उक्त कार्यशाला में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर राजेश देवांगन, उप पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर परमा, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक भानूप्रताप चंद्राकर सहित जिले के सभी थाना/चौकी के विवेचकगण उपस्थित थे।
कार्यभार संभालते ही आदिम जाति आयुक्त ने ली अफसरों की बैठक, कहा- आश्रम और छात्रावासों को करें दुरुस्त

Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement