होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

OYO ने बदले नियम: अनमैरिड कपल्स को नहीं मिलेंगे ओयो रूम्स, चेक इन से पहले देने होंगे यह दस्तावेज

Featured Image

admin

Updated At: 06 Jan 2025 at 02:15 AM

एक दिन की कमाई 48 करोड़ रुपए: कौन हैं जगदीप सिंह, जो बने वर्ल्ड में सर्वाधिक वेतन पाने वाले CEO OYO Hotel New rules: भारत की दिग्गज हास्पिटैलिटी कंपनी ओयो (OYO) ने नए साल से नियमों में बदलाव किया है। देशभर में स्थित ओयो के होटल्स में अब अनमैरिड कपल्स (प्रेमी जोड़ों) को एंट्री नहीं मिलेगी। कपल्स को चेक इन से पहले ऐसे दस्तावेज जमा कराने होंगे, जो उनके रिश्तों को प्रमाणित करें। दरअसल, ओयो आने के बाद से भारत में होटल सुविधा काफी आसान हो गई है। खासकर, बेरोजगार युवाओं के लिए यह काफी किफायती माध्यम थे। हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, नए साल पर ओयो रूम्स की रिकॉर्ड बुकिंग हुई है। OYO ने पार्टनर होटल्स को दिए अधिकार OYO ने पार्टनर होटल्स के लिए नई चेक-इन पॉलिसी लागू हुई है। इसके अनुसार, बुकिंग के समय ही जोड़ों को रिश्ते का वैध प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। OYO ने अपने पार्टनर होटल्स को सामाजिक संवेदनशीलता और आधुनिकता में तालमेल बिठाते हुए जोड़ों की बुकिंग अस्वीकार कर सकते हैं। बड़ी कारवाई : स्कूलों से लम्बे समय से गायब चार कर्मचारियों पर गिरी बर्खास्तगी की गाज इसलिए किया नियमों में बदलाव OYO ने मेरठ के सभी पार्टनर होटल्स में अपनी नई पॉलिसी लागू कर दी है। देश के अन्य शहरों में भी यह नियम लागू किए जाएंगे। कंपनी ने चेक इन नियमों में यह बदलाव ग्राहकों से मिले फीडबैक के आधार पर किया है। यह फीडबैक मेरठ सहित अन्य शहरों में भी मिले हैं। सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्ध OYO के नॉर्थ इंडिया रीजन हेड पावस शर्मा ने बताया, हमारी कंपनी सुरक्षित सेवा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्ध है। हम निजता का भी पूरा सम्मान करते हैं। ग्राहकों के फीडबैक हमेशा हमारी प्राथमिकता में रहे हैं। पहले भी उनके फीडबैक के अधार पर इस तरह के बदलाव किए हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी की 30 से ज्यादा देशों में ओयो होटल OYO के होटल और रूम भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के 30 से ज्यादा देशों में उपलब्ध हैं। यह कंपनी होम स्टे सेवा भी मुहैया कराती है। दुनियाभर के 1.50 लाख से ज्यादा होटल ओयो से जुड़े हुए हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, मलेशिया, डेनमार्क, नीदरलैंड्स, इंडोनेशिया, मेक्सिको और ब्राजील जैसे देशों में भी इसका कारोबार है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement