छत्तीसगढ़ में एक साथ होंगे पंचायत और निकाय चुनाव, सरकार ने बनाई कमेटी

admin
Updated At: 11 Aug 2024 at 01:05 PM
डाक विभाग ने की रक्षाबंधन पर विशेष व्यवस्था, बहनें अब आसानी से भेज सकेंगी राखी
छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव (Panchayat Elections) एक साथ हो सकते हैं। सरकार की ओर से मंत्री अरुण साव ने कहा कि एक समिति बनाई गई है। ये समिति सभी पक्षों पर स्टडी करेगी। इसके बाद मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर सरकार दोनों चुनाव एक साथ करवाने पर फैसला लेगी।
घर में सोये हुए परिवार के चार सदस्यों का गला रेत कर हत्या, पति-पत्नी और बेटी की मौत; बेटा गंभीर
शुक्रवार को नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने मीडिया से कहा कि, वन नेशन वन इलेक्शन की चर्चा हो रही है। छत्तीसगढ़ सरकार भी इस दिशा में सोच रही है। समिति इस बात पर न केवल लोगों की राय लेगी, बल्कि कानूनी जो प्रावधान है उसे भी समझेगी।
साव ने कहा कि, दोनों तरह के निकायों के चुनाव के संचालन के लिए अलग-अलग नियम बने हुए हैं। हम उन सब पर विचार करके एक संभावना कैसे बन सकती है ये देख रहे हैं।
पंजीयन विभाग के 3 सब रजिस्ट्रार निलंबित
कांग्रेस सरकार ने महापौर के डायरेक्ट इलेक्शन के नियम को बदल दिया था। तय हुआ था कि पार्षद ही महापौर को चुनेंगे। जबकि इससे पहले आम लोग महापौर पद के लिए भी वोटिंग करते थे। अब भाजपा की सरकार पुराने नियम को वापस ला सकती है। इसे लेकर भी काम जारी है। मंत्री अरुण साव ने कहा है कि जरुरत पड़ी तो ऐसा किया जा सकता है।
नगरीय निकाय : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव (Panchayat Elections)साल 2019 के अंत में हुए थे। 21 दिसंबर को 151 निकायों के लिए वोटिंग हुई थी जबकि 24 दिसंबर को नतीजे आए थे।
संकुल समन्वयक सहित की दो शिक्षिकाएं निलंबित,बिल्हा बीईओ, बीआरसी और मटियारी स्कूल के प्राचार्य को नोटिस,मटियारी स्कूल के प्रधान पाठक सहित 5 शिक्षकों को वहां से हटाने के निर्देश
इसमें 10 नगर निगम, 38 नगर पालिका,103 नगर पंचायत के लिए चुनाव हुआ था। हालांकि, इनमें भिलाई-चरोदा, भिलाई, रिसाली और बीरगांव नगर निगम समेत 15 निकाय शामिल नहीं हैं। इन निगम के चुनाव 20 दिसंबर 2021 को हुए थे और रिजल्ट 23 दिसंबर 2021 को आए थे।
छत्तीसगढ़ भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान कल से शुरू
पंचायत चुनाव : प्रदेश में इससे पहले 2020 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) तीन चरण में हुए थे। इसमें 28 जनवरी, 31 जनवरी और 3 फरवरी को मतदान हुए थे। जबकि 30 जनवरी से 6 चरणों में नतीजे आए थे। इसमें पंच-सरपंच के लिए 30 जनवरी, 2 फरवरी और 5 फरवरी को रिजल्ट आया।
पुलिस को चकमा देने की लिए XUV 500 महेंद्रा कार के सीट के नीचे चेंबर बनाकर कर रहे थे गांजा की तस्करी, 4 लाख के गांजे समेत 02 अन्तर्राज्जीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में
वहीं जिला पंचायत के लिए 31 जनवरी, 3 फरवरी और 6 फरवरी को नतीजे आए थे। इसके लिए 30 दिसंबर 2019 से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। उस समय जमानत राशि को भी चार गुना बढ़ाया गया था।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement