होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


**Rape on pretext of marriage, accused arrested**Mahila thana jashpurKoshlya saiPM Internship Scheme 2025PM Internshipindian Army

छत्‍तीसगढ़ में चुनाव प्रचार में पार्टियों ने झोंकी ताकत, तीसरे चरण का अंतिम दो दिन शेष

Featured Image

admin

Updated At: 04 May 2024 at 05:00 PM

सीएम विष्णुदेव साय करेंगे चार जिलों का दौरा, रायपुर। सात लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण के रण के लिए चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए अंतिम दो दिन शेष है। इन दो दिनों में भाजपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों ने ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पांच मई शाम तक लगातार चुनावी सभाएं हैं, वहीं कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मोर्चा संभाले हुए हैं। सभा के माध्यम से चुनाव प्रचार की अनुमति पांच मई को शाम पांच बजे तक होगी। इसके बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकते हैं। चुनावी आचार संहिता के प्रभावी होने के पहले चार और पांच मई को भाजपा-कांग्रेस की कई बड़ी सभाएं होगी। भाजपा-कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में भी चार व पांच मई को प्रदेश के चुनावी सभाओं में इनकी धमक देखने को मिलेगी।मुख्यमंत्री चार मई को पांच बड़ी सभा लेंगे ,वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित अन्य प्रत्याशी अपने क्षेत्रों में चार से ज्यादा विधानसभा को साधेंगे। कांग्रेस में भी कुछ इसी तरह की रणनीति बनाई गई है। यहां प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट डटे हुए हैं। साथ ही गांव से लेकर शहर तक पार्टियों ने कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्रों में बूथवार जनसंपर्क के निर्देश दिए हैं। आखिरी दो दिनों में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को साधने के लिए पार्टियों ने सारा अमला झोंक दिया है। तीसरे चरण में सात सीटों पर कुल 1.39 करोड़ मतदाता हैं, जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 69 लाख 67 हजार 544 व पुरुष मतदाताओं की संख्या 69 लाख 33 हजार 121 हैं।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Advertisement