होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Voter idAdhar cardUnic IDUAIDBus Overturns; 34 InjuredAccident: Speeding Hiva Strikes Bike, 2 Dead

अयोध्या में भगवान राम लला विराजमान,प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान श्री राम की तस्वीरें

Featured Image

admin

Updated At: 22 Jan 2024 at 09:26 PM

 अयोध्या में भगवान राम लला विराजमान हो गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान श्री राम की तस्वीरें आ गई हैं। इन तस्वीरों को देखते ही आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए सुबह सात बजे से दोपहर साढ़े 11 बजे तक राम मंदिर खुला रहेगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए दोपहर दो बजे से शाम सात तक मंदिर खुला रहेगा। दोपहर में ढाई घंटे मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। लगभग 200 किलो वजन की कृष्ण शिला से बने रामलला कमल दल पर खड़े हैं। कमल नयन रामलला की चौड़ी ललाट देखकर उनके राजकुमार होने का आभास होता है। हाथों में कोदंड के साथ तीर होने के बावजूद कोमल भाव वाले रामलला के ऊपर मुकुट व आभामंडल दिव्यता दे रही हैं। रामलला के विग्रह में मस्तक के पीछे प्रभावली में दशावतार उनकी शोभा बढ़ा रहे हैं। विग्रह में ही ब्रह्मा, शिव, हनुमान व गरुण भी रामभक्तों को दर्शन देंगे। द्धालुओं के दर्शन के लिए सुबह सात बजे से दोपहर साढ़े 11 बजे तक राम मंदिर खुला रहेगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए दोपहर दो बजे से शाम सात तक मंदिर खुला रहेगा। दोपहर में ढाई घंटे मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। प्रतिमा का रंग काला होने का कारण- काला रंग ही क्यों? महर्षि वाल्‍मीकि रामायण में भगवान श्री राम के श्यामल रूप का वर्णन किया गया है। इसलिए प्रभु को श्यामल रूप में पूजा जाता है। वहीं, श्री राम की मूर्ति का निर्माण श्याम शिला के पत्थर से किया गया है। यह पत्थर बेहद खास है। श्याम शिला की आयु हजारों वर्ष मानी जाती है। यही वजह है की मूर्ति हजारों सालों तक अच्छी अवस्था में रहेगी और इसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं आएगा। वहीं, हिंदू धर्म में पूजा पाठ के दौरान अभिषेक किया जाता है। ऐसे में मूर्ति को जल, चंदन, रोली या दूध जैसी चीजों से भी नुकसान नहीं पहुंचेगा।  

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement