पीएम मोदी आज देश को सौंपेंगे जीनोम इंडिया डाटा, होगी बीमारियों की सटीक भविष्यवाणी

admin
Updated At: 09 Jan 2025 at 01:17 PM
पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन; प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस को हरी झंडी भी दिखाएंगे
भारत में अब बीमारियों की भविष्यवाणी आसान होगी। विभिन्न जनसमुदायों से प्राप्त जीनोम का डाटा सार्वजनिक किया जाएगा, ताकि मरीजों को सटीक दवा और जांच उपकरण मुहैया कराए जा सकें। भारतीयों के इन जीनोम संग्रह को केंद्र सरकार ने जीनोम इंडिया डाटा का नाम दिया है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल मोड पर बृहस्पतिवार को यहां जीनोमिक्स डाटा कॉन्क्लेव में सार्वजनिक करेंगे।
महाकुंभ 2025: दुनिया के सबसे बड़े महाकुंभ मेले में कब होंगे शाही स्नान, नोट करें तारीख
केंद्र सरकार ने जनवरी, 2020 में भारतीयों की आनुवंशिक जांच व पहचान के लिए जीनोम कार्यक्रम शुरू किया था, जिसके तहत अलग-अलग राज्यों में 20 संस्थानों का चयन किया गया। इन संस्थानों ने देशभर में कुल 83 जनसंख्या समूहों की आनुवंशिक जानकारी जुटाई। उन्होंने बीस हजार से ज्यादा नमूने एकत्रित कर दस हजार जीनोम का बायो बैंक स्थापित किया है। कुल 10,074 की संयुक्त जीनोटाइपिंग पूरी हो चुकी है। 2024 में पहले चरण के तहत 5,750 जीनोम का विश्लेषण हुआ, जो 69 समुदायाें से जुड़े हैं।
गाय से टकराकर अनियंत्रित हुई कार ट्रक से टकराई, पति-पत्नी समेत चार की मौत
बड़ी कामयाबी, कई आनुवंशिक वैरिएंट दुर्लभ
केंद्र सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के आला अधिकारी के मुताबिक, जीनोम विज्ञान में यह भारत की सबसे बड़ी कामयाबी है, जिसे पीएम मोदी सार्वजनिक करेंगे। जीनोम-आधारित सटीक दवा विकसित करने की दिशा में यह पहला बड़ा कदम है। उन्होंने बताया, अब तक करोड़ों आनुवंशिक विविधताओं की पहचान हुई है। इनमें से कई आनुवंशिक वैरिएंट दुर्लभ या अस्तित्वहीन हैं, जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। भारत की आबादी में यह आम हैं। इनसे भविष्य में क्या जटिल बीमारियां हो सकती हैं-इसका पता लगाना आसान होगा।
तिरुपति मंदिर में भगदड़, छह लोगों की मौत की खबर; कई घायल
देसी तरीके विकसित हो सकेंगे
अभी तक हम चिकित्सा क्षेत्र में ज्यादातर पश्चिमी देशों के जरिये तय मानकों का पालन कर रहे हैं, लेकिन अब देश की आबादी के आधार पर बीमारियों की जांच, उपचार और रोकथाम के तौर-तरीके विकसित हो सकेंगे।
जीनोम डाटा में खानदानी बीमारियों का पता लग सकेगा। अलग-अलग समुदाय के नमूने व जीनोम के आधार पर कोलेस्ट्रॉल या हृदय रोग जैसी बीमारियों की वंशानुगत स्थितियां समझ सकेंगे।
धन्य हुआ जशपुर : जैन संतो का जशपुर की पावन धरा पर हुआ मंगल प्रवेश, जैन धर्मावलंबियों ने गाजे बाजे के साथ किया भव्य स्वागत, 10 जनवरी को मुनि श्री का 45 वां अवतरण दिवस मनाया जायेगा
क्या है जीनोम
मानव जीनोम डीएनए से बना है, जिसे ए, सी, जी व टी के जरिए दर्शाते हैं। यह आनुवंशिक लिपि करीब तीन अरब अक्षरों तक फैली है। हमारी कोशिकाओं में जीनोम 23 जोड़े गुणसूत्रों के रूप में होते हैं। हमें जीनोम माता-पिता से मिलते हैं।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement