गरबा महोत्सव की तैयारी हुई शुरू, अभ्यास में जुटे युवा

admin
Updated At: 24 Sep 2024 at 01:45 AM
जशपुरनगर :- नवरात्रि के दौरान भव्य गरबा महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। अक्स गरबा महोत्सव समिति ने रविवार से गरबा नृत्य के प्रशिक्षण और अभ्यास शुरू कर दिया है। इसके श्री हरिकीर्तन भवन के प्रांगण में वाटरप्रूफ पंडाल की व्यवस्था की गई है। रंग बिरंगी रौशनी और मधुर भक्ति संगीत की धुन पर युवा प्रतिभागी उत्साह पूर्वक अभ्यास सत्र में शामिल हो रहे हैँ। इससे पहले रविवार को अक्स गरबा महोत्सव 2024 के आयोजन के लिए परिचय पत्र का विमोचन किया गया। इज दौरान शहर के वरिष्ठ नागरिक और सेवा निवृत प्राचार्य सत्यनारायण नंदे ने उपस्थित लोगो के सम्बोधित करते हुए कहा कि नबरात्रि में माँ दुर्गा के नव रूपों की पूजा की जाती है। भाव और भक्ति के साथ नारी शक्ति जुड़ने से ईश्वर का आशीर्वाद अवश्य मिलता है। उन्होंने श्री हरिकीर्तन भवन को शहर के धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बताते हुए कहा कि इसे स्थापित,संरक्षित और संवारने में जशपुर राज परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विमोचन कार्यक्रम में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संजय सिन्हा,एक्स गरबा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, संयोजक सुनिल सिन्हा, मानू सोनी, मुकेश सोनी, सातो सोनी, राजकुमार अग्रवाल, गोपाल यादव, चक्रधर यादव, राजकुमार ताम्रकार, अक्स के संस्थापक सदस्य किशोरीलाल बरेठा,अंशु साय,विकास गुप्ता,विवेक वर्मा उपस्थित थे।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा
Advertisement