होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

लोकसभा चुनाव की तैयारी : कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने की तैयारी

Featured Image

admin

Updated At: 20 Jan 2024 at 01:51 PM

ग्रेटर रायपुर परियोजना में गुणवत्ताविहीन काम, मंत्री ओपी चौधरी ने निरस्त किया 218 करोड़ का ठेका सत्ताधारी दल भाजपा के साथ ही अब प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटती नजर आ रही है। कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने और विधानसभा चुनाव की हार से उबारने की योजना बनाई गई है। बिलासपुर संभाग में इसकी शुरुआत रायगढ़ लोकसभा से होगी। कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने के साथ ही जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। रायगढ़ के बाद सरगुजा,कोरबा,जांजगीर व अंत में बिलासपुर लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। एक बच्ची 4 किडनी के साथ हुई पैदा, जो बहुत ही दुर्लभ है, ऑपरेशन कर 2 किडनी निकाली गई बाहर राज्य की सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकर्ताओं में निराशा का भाव देखा जा रहा है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पराजय का सामना करना पड़ा। विधानसभा सीटों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाए तो करारी हार तो नहीं है पर मामूली सीटों के अंतर से सरकार से बाहर होना पड़ा है। सत्ता से बाहर होने की हताशा कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारियों व प्रमुख नेताओं में अब भी देखने को मिल रही है। निराशा के दौर से कार्यकर्ताओं को बाहर निकालने और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की तैयारी पीसीसी की शुरू हो गई है। विधानसभा चुनाव में पोलिंग बूथ स्तर में जिन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई थी उनको अनिवार्य रूप से कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थिति को अनिवार्य किया जा रहा है। माना जा रहा है कि सेक्टर,जोन व बूथ स्तर के ऐसे कार्यकर्ता जिनको विधानसभा चुनाव में अहम जिम्मेदारी दी गई थी,लोकसभा चुनाव में भी पोलिंग बूथों में वे ही नजर आएंगे। बड़ी जिम्मेदारी इनके ही कंधों पर दी जाने वाली है। लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान विधानसभा क्षेत्रों से उपस्थिति तय की जाएगी। जिन विधानसभा सीटों में कांग्रेस के विधायक हैं वहां वर्तमान विधायक और जहां चुनाव हार गए हैं वहां प्रत्याशी केअलावा पूर्व विधायकों की उपस्थिति को अनिवार्य किया जाएगा। भारतीय वायुसेना के लिए अग्निवीर वायुसेना की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू रायगढ़ लोकसभा में बराबरी की स्थिति रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आठ विधानसभा क्षेत्र को शामिल किया गया है। रायगढ़ जिले की चार,इसमें बिलाइगढ़ विधानसभा सीट को मिलाकर पांच व जशपुर जिले की तीन विधानसभा शामिल है। विधानसभा चुनाव परिणाम पर गौर करें तो रायगढ़ जिले की चार में से तीन पर कांग्रेस व एक में भाजपा ने जीत दर्ज की। बिलाइगढ़ की सीट भी कांग्रेस की झोली में चली गई है। रायगढ़ जिले में कांग्रेस की स्थिति बेहद मजबूत मानी जा रही है। भाजपा के लिए राहत वाली बात ये है कि जशपुर जिले के अंतर्गत आने वाली तीनों सीटाें पर भाजपा का कब्जा है। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिहाज से देखें तो कांग्रेस विधानसभा चुनाव परिणाम और सीटों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाए तों भाजपा व कांग्रेस बराबरी की स्थिति में है। मैदानी क्षेत्रों में पदस्थ आरक्षक से निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश,पुलिस मुख्यालय ने किया परिपत्र जारी ट्रेन में बैठे यात्री को बेरहमी से पीटा, मेरी गलती क्या है सर… पूछता रहा युवक बिलासपुर व कोरबा में भाजपा व जांजगीर में कांग्रेस मजबूत बिलासपुर व कोरबा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा मजबूत स्थिति में है। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आठ विधानसभा सीटें हैं। इसमें छह भाजपा व दो पर कांग्रेस का कब्जा है। कोरबा में भी भाजपा मजबूत स्थिति में है। बिलासपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले जांजगीर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement