राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ दौरा : राष्ट्रपति राष्ट्रपति मुर्मू 25-26 को आएंगी रायपुर, चार दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

admin
Updated At: 11 Oct 2024 at 07:14 PM
छत्तीसगढ़ में विधायकों का यात्रा भत्ता दोगुना बढ़ा : अब प्रति किलोमीटर 10 की जगह 20 रुपये का होगा भुगतान
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 और 26 अक्टूबर को रायपुर प्रवास पर आएंगी। बताया गया है कि 25 तारीख को एनआईटी रायपुर (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान), भिलाई के आईआईटी, रायपुर के आयुष विश्वविद्यालय तथा एम्स में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के हाथों प्रावीण्य सूची के विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी। बताया गया है कि राष्ट्रपति नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन भी जाएंगी। इसके साथ ही नवा रायपुर में भी उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति अपने इस प्रवास के दौरान 25 की रात को राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।
स्थानीय चुनाव की तैयारी शुरू, 16 अक्तूबर से मतदाता सूची का होगा प्रारंभिक प्रकाशन
लावारिस वाहनों की नीलामी 24 अक्टूबर को, इस दिन तक कर सकते हैं पंजीयन
आईआईटी भिलाई के दीक्षांत में जाएंगी 26 को
अगले दिन 26 की सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 9 बजे सबसे पहले विवेकानंद सरोवर पहुंचेंगी, जहां वे स्वामी विवेकानंद प्रतिमा और सरोवर को देखने के लिए एयरपोर्ट खाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए रवाना होंगी। उनका हेलीकॉप्टर साढ़े 10 बजे भिलाई हेलीपैड पहुंचेगा और वे 11 बजे आईआईटी भिलाई पहुंचेंगी। राष्ट्रपति आईआईटी भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति भिलाई से दोपहर डेढ़ बजे तक लौटकर राजभवन आ जाएंगी। दोपहर साढ़े तीन बजे वे पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय पहुंचेंगी, जहां वे विवि के तीसरे दीक्षांत कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह रायपुर में राष्ट्रपति का अंतिम कार्यक्रम होगा। इसके बाद वे लौट जाएंगी।
महंगी हुई सब्जियां:किलो वाले पाव पर आए: लहसुन 400, हरी सब्जियाँ 80 रुपये किलो से कम नहीँ महंगाई बिगाड़ रही स्वाद
ये है आधिकारिक दौरा कार्यक्रम
राष्ट्रपति ओडिशा से छत्तीसगढ़ आएंगी। 25 अक्टूबर को उनका विशेष विमान भुवनेश्वर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा और सुबह 11 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेगा। रायपुर एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का काफिला सीधे टाटीबंध स्थित एम्स जाएगा। वहां वे रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दोपहर एक बजे राष्ट्रपति राजभवन पहुंचेंगी। दोपहर 3 बजे राष्ट्रपति एनआईटी रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचेंगी। एनआईटी से निकल कर राष्ट्रपति का काफिला नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन पहुंचेगा, जहां वे स्थानीय आदिवासियों के साथ मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति शाम करीब 6 बजे राजभवन लौट आएंगी और रात्रि विश्राम राजभवन में ही करेंगी।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement