होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Chaimpian trophychhatisgarh weaterKajriShort film kajriShashi Mohan SinghSSP Shashi Mohan Singh

विवादों में घिरे पृथ्वी शॉ, बीच सड़क महिला फैन से की हाथापाई, हाथों में दिखा बेसबॉल बैट

Featured Image

admin

Updated At: 17 Feb 2023 at 06:40 PM

भारत के स्टार क्रिकेटर पृथ्वी शॉ विवादों में फंस गए हैं। बुधवार को मुंबई में उनकी कार पर हमला हुआ था। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, सेल्फी लेने के लिए मना करने पर कुछ फैंस भड़क गए और उनके दोस्त की कार पर हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। गुरुवार को पुलिस ने इसी मामले में एक को गिरफ्तार भी किया गया है।इसी बीच, गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। यह वीडियो इसी घटना का बताया जा रहा है। वीडियो में पृथ्वी एक महिला फैन के साथ हाथापाई करते दिख रहे हैं। दोनों एक बेसबॉल बैट को पकड़े हुए हैं। इस वीडियो से पृथ्वी शॉ भी विवादों में घिर गए हैं।दरअसल, पृथ्वी शॉ के पक्ष की ओर से बताया गया है कि भारत के स्टार ओपनर बुधवार को एक फाइव स्टार होटल में डिनर के लिए गए थे। इसके बाद एक शख्स उनके पास आया और सेल्फी लेने की मांग करने लगा। पृथ्वी ने उस फैन को निराश नहीं किया और फोटो खिंचवाई। इसके कुछ देर बाद वह शख्स अपने कुछ और दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और सेल्फी लेने की मांग करने लगा। पृथ्वी शॉ ने यह कहकर उन्हें मना कर दिया कि वह दोस्तों के साथ यहां खाना खाने आए हैं और कोई डिस्टरबेंस नहीं चाहते। फैंस उन्हें सेल्फी के लिए जोर देने लगे तो पृथ्वी के दोस्त ने होटल मैनेजर को फोन कर शिकायत की। मैनेजर ने उन लोगों को होटल से जाने के लिए कहा। वह सभी वहां से चले गए। इसके बाद पृथ्वी और उनके दोस्तों ने उस होटल में डिनर किया।
जब पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त खाना खाने के बाद होटल से बाहर निकले तो कुछ लोग बेसबॉल स्टिक के साथ बाहर खड़े थे। उन लोगों ने पृथ्वी की कार का शीशा तोड़ दिया। उस वक्त पृथ्वी भी कार में मौजूद थे। हालांकि, उन्हें कोई चोट नहीं आई।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उस वक्त पृथ्वी कार में थे और वह कोई विवाद नहीं चाहते थे। ऐसे में फिर दूसरे कार से घर भेजा गया। इसके बाद पृथ्वी शॉ जिस दूसरे कार में बैठे थे, उसे भी रोका गया। वहां एक महिला आई और कहा कि इस मामले को सुलझाना है तो उसे 50 हजार रुपये देने होंगे नहीं तो झूठे आरोप लगा देगी। कहा जा रहा है कि फैंस ने क्रिकेटर के कार की विंडशील्ड भी तोड़ दी। इस घटना के बाद पृथ्वी के दोस्त ने ओशिवारा थाने में मामला दर्ज कराया।
ओशिवारा पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इनमें से दो नामजद और छह अज्ञात हैं। शिकायत में जिन लोगों के नाम हैं- उनमें से दो की पहचान शोभित ठाकुर और सना उर्फ सपना गिल के रूप में हुई है। ओशिवारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 148, 149, 384, 437, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। गुरुवार को इसी मामले में एक गिरफ्तारी हुई है। हालांकि, सपना ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से किनारा कर लिया और पृथ्वी शॉ पर हमला करने का आरोप लगाया। इस मामले में सपना गिल के वकील अली काशिफ खान का कहना है कि मारपीट सपना ने नहीं, बल्कि पृथ्वी शॉ ने की थी।इसी बीच उस वीडियो ने इंटरनेट पर कोहराम मचा दिया है। इसमें सपना और उनके साथ मौजूद व्यक्ति पृथ्वी और उनके दोस्तों पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं। साथ ही वह यह भी कह रहे हैं कि उनके पास पृथ्वी का वीडियो भी है। झगड़े के वीडियो में भी देखा जा सकता है कि पृथ्वी महिला फैन से भिड़ रहे हैं और दोनों बेसबॉल बैट पकड़े हुए हैं। वकील का कहना है कि उनकी मुवक्किल सपना को ओशिवरा पुलिस थाने में बैठाकर रखा गया है। उसे मेडिकल के लिए भी जाने नहीं दिया जा रहा है।23 साल के पृथ्वी शॉ ने हाल ही में 537 दिनों बाद टीम इंडिया में वापसी की थी। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया था। हालांकि, उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। पृथ्वी पिछली बार भारत के लिए 25 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ खेले थे। पृथ्वी 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप को जीतने वाली टीम इंडिया के कप्तान रह चुके हैं।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो पृथ्वी ने भारत के लिए पांच टेस्ट खेले हैं और 42.37 की औसत से 339 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है। पृथ्वी के नाम टेस्ट डेब्यू पर शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा पृथ्वी छह वनडे मैचों में 31.50 की औसत से 189 रन बना चुके हैं। वहीं, भारत के लिए सिर्फ एक टी20 खेला है, जिसमें वह कोई रन नहीं बना सके। घरेलू क्रिकेट में पृथ्वी 41 फर्स्ट क्लास मैचों में 51.75 की औसत से 3623 रन बनाए हैं। इनमें 12 शतक और 15 अर्धशतक शामिल है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Featured Image

Weather: : इस साल फरवरी से ही कहर बरपाएगी गर्मी, सूखे का दिखेगा प्रकोप; बदलते मौसम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Featured Image

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी : सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के आवेदन सुधार का अंतिम अवसर, जानें अंतिम तारीख

Advertisement