बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में 5.4% की बढ़ोतरी, विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट

admin
Updated At: 31 Dec 2022 at 06:36 PM
कोयला, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से देश के आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन नवंबर में 5.4 फीसदी बढ़ गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 3.2 फीसदी बढ़ा था। हालांकि, इस साल अक्तूबर में आठ बुनियादी उद्योगों में उत्पादन की वृद्धि दर सुस्त पड़कर 0.9 फीसदी रह गई थी। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कोयला उत्पादन में सालाना आधार पर नवंबर में 12.3 फीसदी की वृद्धि रही। उर्वरक में 6.4 फीसदी, इस्पात में 10.8 फीसदी, सीमेंट में 28.6 फीसदी और बिजली में 12.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।हालांकि, कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादों के उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई। पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादों में सर्वाधिक 9.3 फीसदी की गिरावट रही। कच्चे तेल का उत्पादन 1.1 फीसदी और प्राकृतिक गैस का 0.7 फीसदी घट गया।
राजकोषीय घाटा : बजट अनुमान का 59%
सरकार का राजकोषीय घाटा नवंबर अंत तक पूरे साल के बजट अनुमान के 59 फीसदी पर पहुंच गया। पूंजीगत खर्च बढ़ने और गैर-कर राजस्व में कमजोर वृद्धि से राजकोषीय घाटा बढ़ा है। लेखा महानियंत्रक के अनुसार, राजकोषीय घाटा 2022-23 की अप्रैल-नवंबर अवधि में 9,78,154 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल की समान अवधि में यह घाटा 2021-22 के बजट अनुमान का 46.2% था। सरकार ने 2022-23 के लिए राजकोषीय घाटा 16.61 लाख करोड़ या जीडीपी का 6.4% रहने का अनुमान रखा है।
विदेशी मुद्रा भंडार : 69.1 करोड़ डॉलर घटा
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 23 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 69.1 करोड़ डॉलर घटकर 562.808 अरब डॉलर रह गया। भंडार में यह लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट है। इसके पिछले सप्ताह में 57.1 करोड़ डॉलर की कमी दर्ज की गई थी। इससे पहले लगातार पांच सप्ताह तक विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी रही थी।
अप्रैल-नवंबर के दौरान 8 फीसदी का इजाफा
आठ बुनियादी उद्योगों कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान 8 फीसदी रही। 2021-22 की समान अवधि में यह 13.9 फीसदी थी।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा
Advertisement