राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को ओडिशा से रायगढ़ पहुंच चुकी,छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने 10 सदस्यीय कार्यक्रम समन्वयक समिति का गठन

admin
Updated At: 10 Feb 2024 at 03:57 AM
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को ओडिशा से रायगढ़ पहुंच चुकी है। यात्रा में बेहतर समन्वय के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने 10 सदस्यीय कार्यक्रम समन्वयक समिति का गठन किया है, जिसमें प्रदेश के सीनियर नेताओं को शामिल किया गया है। ये समिति 11 फरवरी से 14 फरवरी जब तक न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में रहेगी, तब तक समन्वय की पूरी जिम्मेदारी संभालेगी। यात्रा के लिए जो अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं, उनके बीच तालमेल बिठाने का काम ये समिति करेगी।

ये हैं समिति के सदस्य
इस समिति में 6 पूर्व विधायक, एक जिला अध्यक्ष, एक महामंत्री और 2 सचिवों को शामिल किया गया है। इनमें विनोद चंद्राकर, शकुंतला साहू, अनीता शर्मा, ममता चंद्राकर, पद्मा मनहर, चक्रधर प्रसाद सिदार, मनोज सागर यादव, वासुदेव यादव, सरिता मल्होत्रा और हिरुरम निकुंज को शामिल किया गया है।
ये काम करेगी समिति
अब जब तक यात्रा छत्तीसगढ़ में रहेगी, तब तक ये समिति समन्वय का काम करेगी। कहां-कहां क्या क्या कार्यक्रम होंगे, उनमें जिनकी जो भूमिका है, उस पर कितना काम हुआ है, ये सभी चीजें देखना समिति का काम होगा।
यात्रा का छत्तीसगढ़ में हुआ प्रवेश
राहुल की न्याय यात्रा 8 फरवरी को रायगढ़ से छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर चुकी है। इस मौके पर ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष शरत पटनायक ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को फ्लैग हैंड ओवर किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता यात्रा के स्वागत के लिए रायगढ़ पहुंचे थे।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement