छत्तीसगढ़ में 536 किमी से होकर गुजरेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा, पांच दिनों में सात जिलों से गुजरेगी यात्रा

admin
Updated At: 05 Jan 2024 at 12:22 PM
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राज्य के सात जिलों से 536 किलोमीटर का फासला पांच दिनों में पूरा होगा। यात्रा में राहुल पैदल चलेंगे। यात्रा की तैयारी बैठक के लिए छत्तीसगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज दिल्ली पहुंचे। जहां कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें यात्रा की तैयारियों से अवगत कराया।
यह भी पढ़ें
बैज ने मीडिया से चर्चा में कहा कि यात्रा देशवासियों की उम्मीदों के लिए नई किरण साबित होगी। 14 जनवरी 2024 को मणिपुर से मुंबई तक शुरू होने जा रही न्याय यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से गुजरते हुए 6700 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करेगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भुखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, सांप्रदायिक विद्वेष के दौर में लोगों के जख्मों में मरहम साबित होगी।
देश की एकता, अखंडता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। जनाधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ो न्याय पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा।
कांग्रेस ने घोषणापत्र-सीट बंटवारे पर की चर्चा, इतनी सीटों पर उतार सकती है अपने उम्मीदवार
सत्याग्रह से जनता के कई मसलों को किया गया हल
बैज ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने देश में सत्याग्रह के द्वारा जनता के महत्वपूर्ण मसलों को हल किया है। यह सत्याग्रह उस विचारधारा को उखाड़ फेंकेगा, जो मृत्यु के समय भी राम का नाम लेने वाले राष्ट्रपिता गांधी के हत्यारे को आदर्श मानता है। आज बर्बादी और वैमनस्यता की ओर बढ़ते देश को भारत जोड़ो पदयात्रा की जरूरत है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement