छत्तीसगढ़ के सात जिलों से गुजरेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा, कांग्रेस ने की समन्वयकों की नियुक्ति

admin
Updated At: 24 Jan 2024 at 01:41 PM
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी(एआइसीसी) ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए समन्वयकों की नियुक्ति की है। यह नियक्ति उन राज्यों के लिए की गई है, जहां से राहुल गांधी की न्याय यात्रा गुजरेगी। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में धीरज गुर्जर और उषा नायडू को कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है, जो कि छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी से समन्वय करेंगे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल की यात्रा 18 फरवरी के आसपास छत्तीसगढ़ पहुंच सकती है, जो प्रदेश के रायगढ़ से राज्य में प्रवेश करेगी। यात्रा छत्तीसगढ़ के सात जिलों में कुल 536 किलोमीटर दूरी तय करेगी। संभावना जताई जा रही है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा रायगढ़, अंबिकापुर, सक्ती, जांजगीर चांपा, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर जिले से होकर गुजर सकती है। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी हसदेव अरण्य के प्रभावितों से भी मुलाकात कर सकते हैं।
सचिन पायलट ने यात्रा को लेकर ली थी बैठक
हाल ही में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने रायपुर का दौरा किया था और इस यात्रा की तैयारी के पहले चरण की बैठक की थी। चुनाव को देखते हुए इस यात्रा को ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीटों तक कवर किया जा सकता है। फिलहाल छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों में दो कांग्रेस के पास है बाकी 9 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। कांग्रेस को उम्मीद है कि इस यात्रा से होने वाले लोकसभा चुनाव में बेहद असर पड़ने वाला है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा
Advertisement