होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Highcort5 vin bordNcc cadetsFlying cadetsAagdih airstreepsMaha shiv puran

महिला कांग्रेस नेताओं के कमरों में छापेमार पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया

Featured Image

admin

Updated At: 06 Nov 2024 at 09:43 PM

केरल उपचुनाव से पहले पुलिस ने मंगलवार देर रात महिला कांग्रेस नेताओं के कमरों में छापेमारी की है। चुनावी प्रचार के लिए पलक्कड़ आईं कांग्रेस नेता बिंदु कष्णा और शनिमोल उस्मान एक होटल में ठहरी थीं।

इस दौरान पुलिस ने उनके कमरों मे तलाशी की। पुलिस को शक है कि चुनावी प्रचार में काले धन के इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि जांच में पुलिस को कुछ नहीं मिला है।

इस छापेमारी का कांग्रेस ने विरोध किया है। कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को इसके विरोध में पुलिस चीफ के ऑफिस के बाहर विरोध मार्च निकाला है। उन्होंने होटल के CCTV फुटेज के जांच की मांग की है।

 कांग्रेस ने आरोप लगाया कि होटल में भाजपा नेता भी मौजूद थे, लेकिन पुलिस ने उनकी तलाशी नहीं ली। उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान भाजपा और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सवादी (CPIM) के नेता होटल पहुंच गए थे। इससे पता चलता है कि दोनों पार्टियों के बीच संबंध है।

पुलिस ने बताया कि होटल के 12 कमरों की तलाशी ली गई है। यह एक रूटीन जांच थी, जिसमें सभी पार्टी के नेताओं के कमरों की जांच हुई है। केरल उपचुनावों के दौरान गड़बड़ी को रोकने के लिए होटलों और लॉज में तलाशी चल रही है।

इस दौरान कांग्रेस नेता वीडी सतीसन ने कहा कि यह भाजपा और CPIM पार्टी की साजिश है। पुलिस ने महिला नेताओं का अपमान किया है।

इससे पहले सोमवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीख बदल गई है। चुनाव आयोग ने बताया था कि तीनों राज्यों की 14 विधानसभा सीटों पर अब 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को वोटिंग होगी। रिजल्ट 23 नवंबर को ही आएंगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक उत्तर प्रदेश की 9, पंजाब की 4 और केरल की 1 विधानसभा सीटों पर अब 20 नवंबर को वोटिंग होगी। तारीखों में बदलाव भाजपा, कांग्रेस, RLD और बसपा की मांग पर की गई है।

इन पार्टियों का कहना था कि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व है। वहीं, केरल में 13 से 15 नवंबर तक कलपाथि रास्थोलसेवम मनाया जाएगा। इससे वोटिंग पर असर पड़ता।

20 नवंबर को ही महाराष्ट्र विधानसभा की 288 और झारखंड की 38 सीटों पर चुनाव होंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर इसी दिन उपचुनाव है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement