राजनांदगांव पुलिस ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड : स्कूल-कॉलेज सहित एक साथ 165 जगहों पर लोगों को जागरूक करने का चलाया अभियान

admin
Updated At: 19 Oct 2024 at 05:47 PM
19 अक्टूबर का दिन मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत राशिफल
राजनांदगांव। तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता और नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए राजनांदगांव पुलिस ने आज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। पुलिस ने स्कूल कॉलेज सहित एक साथ 165 जगहों में 27143 लोगों को जागरूक करने का गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
कांवड़ियों के झुंड को ट्रक ने कुचला, पांच की मौत; बांका में हादसा, कई गंभीर
पुलिस साइबर अपराध और नशे के खिलाफ "नवा बिहान" अभियान कार्यक्रम चलाते हुए जागरूकता फैला रही है। जिसके तहत एक साथ 27143 लोगों को जागरूक करने को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम राजनांदगांव पहुंची। इस दौरान पुलिस विभाग ने स्कूल, कॉलेजों सहित 165 जगह पर एक समय पर जागरूकता अभियान चलाया जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
CJI चंद्रचूड़ ने की बड़ी घोषणा : अब सुप्रीम कोर्ट में सभी मामलों का होगा सीधा प्रसारण
आईजी ने की सरहाना
जागरूकता रिकॉर्ड बनाने को लेकर राजनांदगांव रेंज के आईजी अभिषेक झा ने पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग और उनकी पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने राजनांदगांव पुलिस को सम्मानित किया है जो हर्ष का विषय है।
Health Tips: मौसम में बदलाव लाता है ढेर सारी बीमारियां, ऐसे रखे अपना ख्याल
रिकॉर्ड बनाने कलेक्टर ने दी बधाई
राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि, साइबर जागरूकता अभियान के तहत 165 जगह पर एक साथ जागरूक करने का अभियान पुलिस विभाग द्वारा चलाया गया है। इसमें पुलिस अधीक्षक और उनकी पूरी टीम ने लोगों को जागरूक किया है। उन्होंने कहा कि, साइबर क्राइम काफी बढ़ गया है जिससे लोगों को नुकसान हो रहा है। कलेक्टर ने इस रिकॉर्ड के लिए पुलिस अधीक्षक और उनकी पूरी टीम को बधाई दी है।
छत्तीसगढ़ को मिला ‘पुलिस कलर्स’ : सीएम साय ने गृह मंत्रालय और राष्ट्रपति का जताया आभार
पुलिस को मिली बड़ी उपलब्धि
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान के संबंध में राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि, राजनांदगांव पुलिस को एक बड़ी उपलब्धि मिली है। जिसमें गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के माध्यम से पुलिस को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि, साइबर क्राइम और नशा बड़ी समस्या है जिसके लिए नवा अभियान कार्यक्रम पुलिस द्वारा चलाए जा रहा है।
सीएम विष्णुदेव साय ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा : अफसरों से कहा – अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्ती से करें कार्रवाई, सूचना तंत्र को बनाएं मजबूत
राजनांदगांव पुलिस और एसपी हुए रिकॉर्ड होल्डर
पुलिस द्वारा एक साथ हजारों लोगों को जागरुक किए जाने के अभियान को अपने रिकॉर्ड में दर्ज करने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम सभी आयोजन स्थल पर तैनात रही और पुलिस के अभियान को अपने रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया। राजनांदगांव द्वारा बनाये गए इस रिकार्ड को लेकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की छत्तीसगढ़ हेड सोनल राजेश शर्मा ने कहा कि, अलग-अलग कैटेगरी में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दिए जाते हैं। यह रिकॉर्ड गवर्नमेंट कैटिगरी रिकॉर्ड के तहत दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि, राजनांदगांव पुलिस और एसपी गोल्डन बुक का वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हो गए हैं।
चाय बेचने वाला ने शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफे का झांसा देकर 400 लोगों से की 100 करोड़ की ठगी, अब हुआ गिरफ्तार शातिर ठग भूनेश्वर साहू
25 हजार जागरूकता पंपलेट का वितरण
पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत एक समय पर बने इस रिकॉर्ड के मुताबिक 26318 छात्र-छात्राओं और 825 कर्मचारी और शिक्षकों को जागरूक किया गया है। वहीं जागरूकता अभियान के तहत पुलिस ने 25 हजार जागरूकता पंपलेट का वितरण भी किया है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement