होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


LumbniNepalPoetHoli joy turns tragic:Shocking Incident or Heart-Wrenching IncidentBalod

‘Ram Setu’: धनुषकोडी को श्रीलंका से जोड़ने के लिए पुल बनाने की योजना, जल्द शुरू होगी व्यवहारिकता की जांच

Featured Image

admin

Updated At: 23 Jan 2024 at 01:27 PM

एक करोड़ घरों पर लगेगा सोलर पैनल, राम मंदिर से लौटते ही PM मोदी का बड़ा एलान पर्यटन, अध्यात्म और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार जल्द ही भारत और श्रीलंका के बीच एक नए पुल का निर्माण करने की योजना बना रही है। पुल भारत के धनुषकोडी को श्रीलंका के तलाईमन्नार से जोड़ेगा। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि सरकार फिलहाल समुद्र पर 23 किलोमीटर लंबे पुल के निर्माण की व्यवहारिकता के लिए अध्ययन करेगी। बता दें, यह वही जगह है जिसे हिंदु मान्यताओं के अनुसार रामसेतु कहा जाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई 2022 में श्रीलंकाई राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे की दिल्ली यात्रा के दौरान भारत और श्रीलंका त्रिंकोमाली और कोलंबो के बंदरगाहों तक भूमि पहुंच के विकास की व्यवहारिकता की जांच के लिए सहमत हुए थे। इसके बाद विदेश मंत्रालय ने अन्य मंत्रालयों और विभागों से इस विषय पर चर्चा की। इस दौरान विदेश मंत्रालय ने सबसे पहले पुल की व्यवहारिकता के अध्ययन के बारे में रिपोर्ट तैयार करने की बात कही थी। गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जगदलपुर में करेंगे झंडोत्तोलन, देखिये किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि….. अधिक धनराशि की आवश्यकता रिपोर्टों की मानें तो परियोजना को पूरा करने के लिए अधिक धनराशि की आवश्यकता होगी। हालांकि, यह पुल द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने के लिए वरदान साबित हो सकती है। परियोजना की शुरुआत से पहले सरकार को तकनीक, आर्थिक और पर्यावरण सहित अन्य पहलुओं पर जांच करनी होगी कि आखिर यह परियोजना असल में लागू हो सकती है या नहीं। बता दें, दिसंबर 2015 में केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने विक्रमसिंघे के साथ सड़क और रेल पुल बनाने की योजना पर बातचीत की थी। रामलला के दर्शन: प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली सुबह मंदिर के बाहर भक्तों का हुजूम, तड़के तीन बजे से लगी कतार धनुषकोडी की यात्रा पर थे पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में तमिलनाडु के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने धनुषकोडी का भी दौरा किया था। पीएम ने यहां स्थित कोठंडारामस्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन किया था। वे धनुषकोडी के पास स्थित अरिचल मुनाई भी गए थे। तमिलनाडु में उन्होंने श्रीरंगनाथस्वामी मंदिर में भी दर्शन किए। पीएम ने रामेश्वरम के अग्नितीर्थम तट पर समुद्र में डुबकी लगाई और भगवान रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement