होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Holika DahanElectricity is set to become more expensive in Jharkhand from April 2025.JFaguaFagua 2025GumlA

हॉकी वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने ओडिशा पहुंचे रणवीर, सीएम पटनायक से की मुलाकात

Featured Image

admin

Updated At: 11 Jan 2023 at 05:53 PM

अभिनेता रणवीर सिंह ने आज ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की। बता दें कि हॉकी वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए रणवीर सिंह ओडिशा में हैं। ओपनिंग सेरेमनी आज शाम को कटक के बाराबती स्टेडियम में होगी। इससे पहले अभिनेता ने सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीरें नवीन पटनायक ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की हैं। नवीन पटनायक ने रणवीर सिंह से मुलाकात की तीन तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'बाराबती स्टेडियम, कटक में हॉकी वर्ल्ड कप 2023 समारोह से पहले मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह से सुखद मुलाकात हुई। मुझे यकीन है कि समारोह में उनकी उपस्थिति इसे और अधिक आकर्षक बनाएगी। आइए सभी हॉकी की भावना का जश्न मनाने के लिए शामिल हों।'साझा की गईं तस्वीरों में अभिनेता रणवीर सिंह मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को अपने नाम की जर्सी भेंट करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि केंद्रीय मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित कई नेता आज शाम कटक में होने वाले मेगा हॉकी कार्यक्रम में भाग लेंगे।बता दें कि हॉकी विश्व कप ओडिशा के दो शहरों में आयोजित होगा। पहला राज्य की राजधानी भुवनेश्वर और दूसरे राउरकेला। नवीन पटनायक ने पहले ही घोषणा कर दी है कि यदि भारत विश्व कप जीतता है तो टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement