राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) देश में नफरत फैलाते हैं- राहुल गांधी

admin
Updated At: 20 Jan 2024 at 12:23 AM
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) देश में नफरत फैलाते हैं, धर्म के आधार पर लोगों को लड़ाते हैं और फिर जनता का धन लूटते हैं।
गांधी ने भारत ‘जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान गुरुवार को असम नागालैंड सीमा पर स्थित नकाचरी देवरापारा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी और अब पूरब से पश्चिम की यात्रा पर हैं। भारत जोड़ो यात्रा 4,000 किलोमीटर की थी। तब भाजपा के लोग यात्रा के फायदे को लेकर सवाल करते थे लेकिन सच यह है कि इस यात्रा ने हिंदुस्तान के पॉलिटिकल नेरेटिव को बदल दिया है।
उन्होंने कहा, जब कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा की, तो काफी लोग मेरे पास आए। उन्होंने हमसे कहा देखिए, आपने साउथ से नॉर्थ की यात्रा तो कर ली, मगर अब आपको ईस्ट से वेस्ट या वेस्ट से ईस्ट भी यात्रा करनी चाहिए। इसलिए हमने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' मणिपुर से शुरु की और ये यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम से लेकर महाराष्ट्र तक जाएगी।
इस यात्रा का लक्ष्य हर धर्म, हर जाति की जनता को एक करने का तो है, मगर इसमें हमने न्याय शब्द भी जोड़ा है। क्योंकि हम मानते हैं कि देश में, हर प्रदेश में भाजपा और आरएसएस अन्याय कर रहे हैं- आर्थिक अन्याय, सामाजिक अन्याय और राजनीतिक अन्याय। मणिपुर में आप जानते हैं, गृहयुद्ध जैसा माहौल बना हुआ है, पूरा राज्य बांट दिया गया है और प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement