पढ़ें पूरा मामला, गुजरात में फोकस के बीच हिमाचल को बहुत गंभीरता से ले रहे पीएम नरेंद्र मोदी

admin
Updated At: 14 Oct 2022 at 09:24 PM
मोदी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में परचम लहराने के बाद हिमाचल में भी पांच साल बाद सत्ता में न लौट पाने का रिवाज बदलना चाहते हैं। इसके लिए वह दोहरा दोहराकर डबल इंजन सरकार के तर्क को सामने रख रहे हैं। मोदी हिमाचल को विभिन्न तोहफे देने की बात कर इसे डबल इंजन सरकार की ताकत बता रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने ऊना आकर बल्क ड्रग फार्मा पार्क का शिलान्यास किया। यहां से देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रवाना की। उन्होंने आईआईटी भवन का लोकार्पण किया। चंबा में दो हाइडल परियोजनाओं का शिलान्यास किया और एक अन्य को लोकार्पित किया।
पांच अक्तूूबर को भी मोदी ने बिलासपुर में महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट एम्स समेत कई अन्य परियोजनाओं को लोकार्पित किया। वह अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में भी देवदर्शन के लिए गए। मौसम ने साथ दिया होता तो 24 सितंबर को भी प्रधानमंत्री ने मंडी आना था। ऐसे में बीस दिन में वह हिमाचल के पांचवें जिले को कवर कर चुके होते। मोदी गुजरात के बाद हिमाचल को अपना दूसरा घर बताते हैं। वह जब नब्बे के दशक में हिमाचल के भाजपा प्रभारी थे तो उन्होंने यहां पर हर जिले का दौरा किया। ऐसे में वह हर रैली में अपनी पुरानी यादों को ताजा कर हिमाचल प्रदेश से अपना भावनात्मक रिश्ता जता रहे हैं। बिलासपुर के बाद ऊना और चंबा में भी उन्होंने लोगों से स्थानीय बोलियों में संवाद कर अपनत्व जाहिर किया। चंबा में तो वह जनता को अपना हाईकमान तक बोले।
वह स्थानीय देवी देवताओं को स्मरण कर अपने भाषण को शुरू कर देवभूमि की देव आस्था को भी पूरा सम्मान देते हुए देवलुओं का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। वह बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और समाज के हर वर्ग से एक बार फिर भाजपा को मौका देने की अपील कर रहे हैं। जुबान पर कांग्रेस का नाम तक न लेते हुए वह पिछली नाकामियों के लिए परोक्ष रूप से विपक्षी दल पर जमकर निशाने साध रहे हैं। मंच से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बार-बार तारीफ करते हुए पूर्व मुख्यमंत्रियों प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार को भी बराबर याद कर रहे हैं। वीरवार को ऊना के मंच पर तो उन्होंने धूमल की पीठ पर मुस्कराकर हाथ रखकर उनके समर्थकों को भी एकजुटता का संदेश दिया।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा
Advertisement