होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


"Grand Commander of the Order of the Star and Key of the Indian Ocean"morishashTrain Hijackpakistanfouren**Rape on pretext of marriage, accused arrested**

ईरान के लिए बड़े फायदे का मौका बनता जा रहा है रूस-यूक्रेन युद्ध

Featured Image

admin

Updated At: 21 Oct 2022 at 10:18 PM

यूक्रेन में जारी युद्ध से यूक्रेन और रूस को भले नुकसान हो रहा हो, लेकिन ईरान के लिए ये युद्ध फायदे का मौका साबित हुआ है। ये बात इस सोमवार को खुल कर जाहिर हो गई, जब ये खबर आई कि ईरान में बने ड्रोन का इस्तेमाल रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला करने के लिए किया है। इस हमले में यूक्रेन की राष्ट्रीय ऊर्जा कंपनी के मुख्यालय को भारी क्षति पहुंची। बताया जाता है कि उस हमले में चार लोग मारे गए।ईरान उन देशों में है, जिसने इस युद्ध में खुल कर रूस का समर्थन किया है। रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक ईरान ने यह रुख अपने दीर्घकालिक सुरक्षा और कूटनीतिक हितों को साधने के लिए अपनाया है। इस खबर से दुनिया भर के रक्षा विशेषज्ञों को हैरत हुई है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध में बढ़त बनाने के लिए ईरान में बने हथियारों का इस्तेमाल करने का फैसला किया। इसके पहले रूस ऐसा सीरिया में भी कर चुका है। सीरिया के गृह युद्ध में रूस ने वहां के राष्ट्रपति बशर अल-असद का समर्थन किया है।विशेषज्ञों ने कहना है कि जहां ईरानी ड्रोंस से रूस को बड़ी मदद मिली है, वहीं ईरान से सहायता लेकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन अपने राष्ट्रीय हित साधने में ईरान के सहायक बने हैं। 1979 में देश में हुई इस्लामिक क्रांति के बाद से ईरान के अमेरिका से शत्रुतापूर्ण संबंध रहे हैं। ईरान अपने आर्थिक और सुरक्षा संबंधी मकसदों को हासिल करने में अमेरिका को सबसे बड़ी रुकावट मानता रहा है।पश्चिम एशिया मामलों के विश्लेषक और अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ डेनवर में अंतरराष्ट्रीय मामलों के प्रोफेसर एरॉन पिल्किंगटन के मुताबिक अमेरिका के प्रति पुतिन और ईरान के इस्लामिक शासकों का वैर उन्हें करीब ले आया है। वैसे रूस और ईरान के संबंध जटिल रहे हैं। पिल्किंगटन ने ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट कन्वर्सेशन के लिए लिखे एक विश्लेषण में कहा है कि दोनों देशों के निकट आने की शुरुआत सीरियाई गृह युद्ध से हुई। वहां दोनों देश बशर अल-असद के रक्षक बन कर खड़े हुए। जबकि पश्चिमी देशों का समर्थन अल-असद विरोधियों के साथ था।विशेषज्ञों के मुताबिक यूक्रेन युद्ध ने दोनों देशों को बेहद करीब ला दिया है। जिस समय पश्चिमी देशों ने न सिर्फ दोनों देशों का बहिष्कार कर रखा है, उस समय आपसी रिश्तों के जरिए उन्होंने दुनिया को संदेश दिया है कि वे अकेले नहीं हैं।पिल्किंगटन के मुताबिक ईरान पश्चिम एशिया में अमेरिकी प्रभाव को खत्म करना चाहता है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने तो अब पूरी दुनिया पर से अमेरिकी वर्चस्व को खत्म करने का मकसद खुलेआम घोषित कर दिया है। इससे दोनों देशों के हित आपस में जुड़ गए हैं। ईरान इसके पहले वेनेजुएला, उत्तर कोरिया, और चीन के साथ अपने रिश्ते मजबूत करने को खास अहमियत दे रहा था। अब इस धुरी में रूस भी शामिल हो गया है।ईरान के कम लागत से बने लेकिन युद्ध कुशल ड्रोन पहले से चर्चित रहे हैं। अब रूस इनके लिए एक नया बड़ा बाजार बन गया है। रूसी अधिकारी शाहेद-129 और शाहेद-191 नाम के इन ड्रोन के संचालन की ट्रेनिंग लेने ईरान गए थे। इनके अलावा रूस ने शाहेद-136 और मोहाजेर-6 ड्रोन भी ईरान से खरीदे हैं। अब वह इनका इस्तेमाल यूक्रेन पर हमला करने में कर रहा है।ईरानी नेतृत्व को उम्मीद है कि रूसी हमलों में ईरानी ड्रोन की कुशलता साबित होने के बाद कई दूसरे देश भी इन्हें खरीदने के लिए आगे आ सकते हैं। विशेषज्ञों ने भी कहा है कि रूस दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है। इसके बावजूद अगर उसने ईरान से हथियार खरीदे हैं, तो इससे ईरान के अस्त्र उद्योग को अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा मिलेगी।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Advertisement