संघ प्रमुख मोहन भागवत आज जशपुर में दिलीप सिंह जूदेव प्रतिमा का करेंगे अनावरण,

admin
Updated At: 14 Nov 2022 at 10:51 AM
संघ प्रमुख मोहन भागवत आज जशपुर में दिलीप सिंह जूदेव प्रतिमा का अनावरण करेंगे. संघ प्रमुख अपने तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रविवार की शाम जशपुर पहुंचे।
जिन्दा रहते अपनी मुंछो पर लगाई दाँव,बनाई भाजपा की सरकार, मरणोपरांत अब उनकी मूर्ति करेगी बेडापार?
संघ प्रमुख अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे वनवासी कल्याण आश्रम जशपुर में रात्रि विश्राम किया। आज आदिवासी गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसामुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की आदमकद का अनावरण कर आम सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद कल्याण आश्रम में उनका रात्रि विश्राम होगा।
NIT प्रोफेसर के पाप: छात्र को जबरन पिलाई शराब, फिर की दरिंदगी, पीड़िता के दांत काटने पर भी नहीं रुका दरिंदा
आज जशपुर में आयोजित विशाल शोभा यात्रा में जिले भर के 200 से अधिक लोक नर्तक दल शामिल होगें। यह दल पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीत,संगीत के साथ नृत्य करते हुए पैदल यात्रा में शामिल होगा। ज्ञात हो की यह अब तक का सबसे बड़ा आयोजन है. आदिवासी गौरव दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ संचालक मोहन भागवत शामिल होगें।
जानकारी के अनुसार शोभा यात्रा की शुरूआत 14 नवंबर की दोपहर 12 बजे मोहन भागवत के नगरपालिका के पास स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से होगी। शोभा यात्रा बिरसामुंडा चौक से रवाना होकर मस्जिद गली होते हुए बस स्टैंड पहुंचेगी। यहां से महाराजा चौक, काली मंदिर, जयस्तंभ चौक, रणजीता स्टेडियम चौक होते हुए रणजीता स्टेडियम में पहुंच कर सभा में तब्दील हो जाएगी। दोपहर ढाई बजे इस सभा स्थल को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचेगें।
कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए जशपुर जिले से 200लोक नर्तक दलों को आमंत्रित किया गया है। एक नर्तक दल में 10 से 15 लोग शामिल रहेगें। पारंपरिक जनजातीय वेशभूषा धारण किए स्त्री पुरूष मांदर और झांझ की धुन में लोक नृत्य करते हुए बिरसा मुंडा चौक से रणजीता स्टेडियम तक का सफर तय करेगे।

Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

Corona : : क्या भारत में भी आने वाली है कोरोना की नई लहर? हालात पर एक नजर

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन
Advertisement