सानिया मिर्जा और बेथानी की जोड़ी हारी, अबुधाबी ओपन के पहले ही दौर में सीधे सेटों में मिली हार

admin
Updated At: 08 Feb 2023 at 07:49 PM
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनके अमेरिकी जोड़ीदार बेथानी माटेक सेंडस को अबुधाबी ओपन में क्रिस्टेन फिलपंकेस और एल सिगेमंड के हाथों पहले ही दौर में सीधे सेटों हार का सामना करना पड़ा बेल्जियम और जर्मनी की जोड़ी ने सानिया-बेथानी को एक घंटे 13 मिनट चलते मुकाबले में 3-6, 4-6 से पराजित किया। छह बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सानिया ने पहले ही एलान कर रखा है कि 19 फरवरी से होने वाली दुबई टेनिस चैंपियनशिप उनके करियर का अंतिम प्रतियोगिता होगी।पिछले महीने सानिया और रोहन बोपन्ना की जोड़ी वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियाई ओपन के मिश्रित युगल के फाइनल में पहुंची थी। उन्हें खिताबी मुकाबले में ब्राजील के लुइसा स्टेफनी और राफेल मातोस से हार का सामना करना पड़ा था। यह सानिया का अंतिम ग्रैंडस्लैम रहा। मिश्रित युगल के फाइनल में सानिया और रोहन बोपन्ना की जोड़ी 6-7, 6-2 के अंतर से हार गई थी। ब्राजील की लुइसा स्टेफनी और राफेल माटोस की जोड़ी ने सानिया और रोहन को हराया था। सानिया ने अपने करियर में 43 डबल्यूटीए खिताब जीते। उन्होंने महिला युगल श्रेणी में तीन ग्रैंड स्लैम भी अपने नाम किए। 2016 में वह ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी महिला युगल चैंपियन बनीं थीं। सानिया ने मिश्रित युगल में भी तीन ग्रैंड स्लैम जीते हैं। 2009 में वह ऑस्ट्रेलियन ओपन में इस श्रेणी में खिताब जीती थीं। सानिया लंबे समय तक महिला युगल रैंकिंग में पहले स्थान पर रहीं। हालांकि, अपने करियर के आखिरी ग्रैंड स्लैम में वह जीत से एक कदम दूर रह गईं।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement