मणिपुर में सुरक्षाबलों ने 11 उग्रवादियों को मार गिराया

admin
Updated At: 12 Nov 2024 at 01:13 AM
इंफाल ,मणिपुर के जिरिबाम जिले में सोमवार को CRPF जवानों ने एनकाउंटर में 11 कुकी उग्रवादियों को मार गिराया। सूत्रों के मुताबिक, असम सीमा से लगे संदिग्ध कुकी उग्रवादियों की फायरिंग में 2 CRPF जवान भी घायल हैं। इनमें एक की हालत गंभीर है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, कुकी उग्रवादियों ने दोपहर करीब 2.30 बजे बोरोबेकेरा के जकुराडोर करोंग में एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया। इसके बाद यहां मौजूद CRPF जवानों से उनकी मुठभेड़ हुई।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस स्टेशन के नजदीक ही मणिपुर हिंसा में विस्थापित लोगों के लिए एक राहत शिविर है। राहत शिविर में रह रहे लोग कुकी उग्रवादियों के निशाने पर थे।
यहां इससे पहले भी कई बार हमला हो चुका है। इसके बाद यहां CRPF की टीम तैनात की गई थी। वहीं, इस घटना के बाद जिरिबाम में अगले आदेश तक के लिए कर्फ्यू लगाया गया है।
सूत्रों ने बताया कि उग्रवादी सैनिकों जैसी वर्दी पहने थे। इनके पास अत्याधुनिक हथियार और गोला-बारूद थे। मारे गए उग्रवादियों के शवों को बोरोबेक्रा पुलिस स्टेशन में रखा गया है। आज सुबह संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने इंफाल पूर्वी जिले में पहाड़ियों से भी गोलीबारी की थी। इसमें एक किसान घायल हो गया।Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement