लिस्ट देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन, एक हिट फिल्म के लिए अरसे से तरस रहे ये बॉलीवुड सितारे

admin
Updated At: 03 Mar 2023 at 06:33 PM
फिल्मों में एक्टिंग करना एक बड़ी बात होती है, लेकिन उससे भी बड़ी चीज लोगों के दिलों में जगह बनानी होती है। बॉलीवुड के कई स्टार्स काफी समय से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी समय से सोलो हिट के लिए तरस रहे हैं। आइए देखते हैं लिस्ट... सनी देओल बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनके दमदार डायलॉग आज भी लोग के जेहन में ताजा हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बीते आठ वर्षों से सनी ने एक भी हिट फिल्म नहीं दी है। उनकी आखिरी हिट फिल्म साल 2013 में आई यमला पगला दीवाना थी। बता दें कि सनी जल्द ही गदर 2 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म इंडस्ट्री में छोटे नवाब के नाम से मशहूर सैफ की एक्टिंग की हर कोई तारीफ करता है। अब तक उन्होंने कई फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी दिखाई है। हालांकि, हिट फिल्म देने के मामले में वह भी काफी पीछे हैं। 2013 में आई रेस 2 के बाद उन्होेंने बतौर लीड एक्टर एक भी हिट फिल्म नहीं दी है।बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने फिल्म इश्कजादे से अपनी शुरुआत की थी। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। अर्जुन ने भी काफी समय से कोई हिट फिल्म नहीं दी है। अर्जुन ने साल 2016 में अपनी आखिरी हिट फिल्म दी थी। करीना कपूर के साथ उनकी फिल्म की एंड का सेमी हिट घोषित की गई थी।इस लिस्ट में वरुण धवन का नाम भी शामिल है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपनी शुरुआत करने वाले वरुण ने कम समय में लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। हालांकि, बीते काफी समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। उनकी आखिरी दो फिल्में भेड़िया और जुग जुग जियो टिकट खिड़की पर औसत ही साबित हुई थीं।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement