24 वे राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में जीपीएम जिले के शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल सकोला के बालिकाओं का चयन...

admin
Updated At: 11 Oct 2024 at 09:21 PM
24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन जीपीएम जिला में 14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2024 तक होगा। जिसके लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा जारी किया गया है। जिसमें जिमनास्टिक के लिए शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल सकोला के 25 बालिकाओं का चयन हुआ है। इस राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में क्रिकेट बालक 14 वर्ष,जिमनास्टिक बालक एवम् बालिका 14, 17 एवम् 19 वर्ष, ताईक्वान्डो बालिका 14 वर्ष,17 वर्ष एवम् 19 वर्ष का आयोजन होने जा रहा है।
बताते चलें कि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकोला विकासखंड पेंड्रा के व्यायाम शिक्षक रीतेश सिंह राष्ट्रीय खेल जिमनास्टिक में पदक विजेता एवं मध्य प्रदेश शासन द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ी रहे उनके मार्गदर्शन में छात्राओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना परचम लगातार लहराया।गत वर्ष भी राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए सकोला स्कूल से 18 छात्राओं का चयन हुआ था।ज्ञात हो कि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकोला से प्रतिवर्ष लगभग 22 खिलाड़ी राष्ट्रीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करती हैं।
इस वर्ष भी राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता के लिए जिमनास्टिक के लिए 30 बालिकाओं का टीम बनाया गया है, जिसमें 25 छात्राएं सकोला स्कूल से हैं।
साकोला विद्यालय की इस सफलता में प्राचार्य अक्षय नामदेव प्रधान पाठक, के. आर. सिंह, रीतेश सिंह,निशा पांडेय एवम् समस्त स्टाफ ने बधाई दी है।
कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल सकोला के व्यायाम शिक्षक रितेश सिंह ने कहा कि मेरी पूरी कोशिश होती है कि बच्चों के नैसर्गिक खेल प्रतिभा को एक पहचान मिले और इसके लिए मैं लगातार प्रयास करते रहता हूं। बच्चे भी मन लगाकर मेहनत करते हैं, साथ ही विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ का भरपूर सहयोग मिलता है और इसी का परिणाम है कि प्रतिवर्ष हमारे विद्यालय से हमारे बच्चे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होते हैं।
संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलापुर ने जारी किया लिस्ट... 14 से 17 अक्टूबर तक होगा आयोजन...








Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement