सात माह दूधमुंहे बेटे को सौतेली मां ने पटक कर मार डाला, महिला फरार

admin
Updated At: 07 Jun 2024 at 12:23 AM
डॉक्टर सहित सात कर्मचारियों पर गिरी गाज, अस्पताल में ताला डालकर थे गायब; एक दिन का कटा वेतन
अंबिकापुर : बलरामपुर जिले के सामरी थाना के ग्राम पचपेड़ी में सौतेली मां ने सात माह के अबोध बेटे की हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। महिला की पकड़ में आने के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने बताया कि ग्राम पचपेड़ी निवासी जेठुआ कोरवा की पत्नी मघनी कोरवा की सात माह पहले बच्चे को जन्म देते समय मृत्यु हो गई थी।
बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ था। जन्म के बाद पिता ने घरवालों के साथ मिलकर नवजात का पालन-पोषण किया। बाद में उसकी देखभाल के लिए लगभग चार माह पहले ग्राम महुआटोली निवासी मनिता कोरवा को बतौर पत्नी बनाकर घर लाया था। जेठुआ कोरवा के अनुसार घटना दिवस को वह सरहुल त्योहार में शामिल होने चुनचुना बस्ती गया था। इस दौरान घर पर उसकी पत्नी, सात माह के बच्चे के साथ थी।
सरहुल त्योहार मनाकर शाम को वह घर लौटा तो देखा कि बच्चा जमीन पर पड़ा था। उसके ऊपर कपड़ा ढंका हुआ था। शरीर में कोई हलचल नहीं था। उसने बच्चे को गोद में उठाकर देखा तो उसकी सिर के पीछे व कनपटी के पास चोट के निशान नजर आए। जब उसने पत्नी से पूछताछ शुरू की तो वह वहां से फरार हो गई। उसके बाद वापस नहीं लौटी। पत्नी के फरार होने तथा घर में बच्चे के साथ उसी के होने के कारण सौतेली मां द्वारा ही हत्या करने का संदेह है।
पुलिस ने उसके विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीकृत कर लिया है। आरोपित की खोजबीन की जा रही है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पारिवारिक अथवा भविष्य में संभावित संपत्ति हिस्सेदारी से बचने के लिए सौतेली मां ने यह कदम उठाया होगा। इस घटना की सूचना जेठुआ ने सामरीपाठ पुलिस को दी।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement