होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


"Grand Commander of the Order of the Star and Key of the Indian Ocean"morishashTrain Hijackpakistanfouren**Rape on pretext of marriage, accused arrested**

'मानव निर्मित था कोविड-19 वायरस', वुहान लैब के पूर्व वैज्ञानिक का चौंकाने वाला खुलासा

Featured Image

admin

Updated At: 05 Dec 2022 at 09:39 PM

कोरोना महामारी फैलाने वाले कोविड-19 वायरस के मानव निर्मित होने को लेकर शुरू से की जा रही आशंका सच साबित होती नजर आ रही हैं। अब चीन की वुहान लैब में काम कर चुके एक वैज्ञानिक ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि COVID-19 वायरस मानव निर्मित था। उधर, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। चीन के वुहान की विवादित लैब के अमेरिकी वैज्ञानिक ने दावा किया है कि कोविड-19 एक मानव निर्मित वायरस था और यह इसी लैब से लीक हुआ था। 'न्यूयॉर्क पोस्ट' ने ब्रिटिश अखबार 'द सन' में अमेरिका स्थित शोधकर्ता एंड्रयू हफ के बयान के हवाले से बताया कि दो साल पहले वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (डब्ल्यूआईवी) से कोविड लीक हुआ था। यह लैब चीन सरकार द्वारा संचालित और वित्त पोषित है।  न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि महामारी विशेषज्ञ एंड्रयू हफ ने अपनी नई किताब 'द ट्रुथ अबाउट वुहान' में यह दावा किया है। हफ का दावा है कि यह महामारी अमेरिकी सरकार के चीन में कोरोना वायरस रिसर्च की फंडिंग के कारण हुई थी। हफ की किताब के कुछ अंश ब्रिटिश अखबार 'द सन' में प्रकाशित किए गए हैं। वे न्यूयॉर्क स्थित एक गैर-लाभकारी संगठन इकोहेल्थ एलायंस के पूर्व उपाध्यक्ष हैं। यह एनजीओ संक्रामक रोगों का अध्ययन करता है। उन्होंने अपनी किताब में दावा किया है कि चीन के गेन-ऑफ-फंक्शन प्रयोग पूरी सुरक्षा के साथ नहीं किए गए, जिसके कारण वुहान लैब में रिसाव हुआ। बता दें, कोविड वायरस के मानव निर्मित होने व वुहान की लैब से फैलने को लेकर पहले भी दावे किए जा चुके हैं। हालांकि, चीन सरकार लगातार इन दावों का खंडन करती रही है। सरकारी अधिकारियों और लैब कर्मचारियों दोनों ने इस बात से इनकार किया है कि वायरस की उत्पत्ति इसी लैब में हुई है। शोधार्थी एंड्रयू हफ ने ताजा पुस्तक में दावा किया है कि इस लैब में उचित जैव सुरक्षा और जोखिम प्रबंधन के इंतजाम नहीं थे। इसी वजह से वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में की प्रयोगशाला से कोविड वायरस का रिसाव हुआ। वैज्ञानिक हफ ने 2014 से 2016 तक इकोहेल्थ एलायंस में काम किया है। उन्होंने कहा कि गैर-लाभकारी संगठन ने कई वर्षों तक वुहान लैब को अन्य प्रजातियों पर हमला करने के लिए चमगादड़ों को तैयार किया। इन्हें कोविड संक्रमण फैलाने में सक्षम बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी सरकार चीनी लैब को खतरनाक जैव प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण की दोषी है। उधर, कैनबरा से खबर है कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वे घर से ही काम करेंगे।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Advertisement