सोमवती अमावस्या आज, पितरों की आत्म शांति के लिए करें पूजा

admin
Updated At: 02 Sep 2024 at 01:11 PM
कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण के दौरान 11 की मौत; BJP का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
हर माह में आने वाली अमावस्या तिथि को सभी दिनों में विशेष माना जाता है। इस दिन पितरों की आत्मा शांति के लिए पूजा पाठ से जुड़े कार्य किए जाते हैं, जिससे पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पितरों को प्रसन्न और उनका आशीर्वाद पाने के लिए अमावस्या तिथि पर स्नान, दान से जुड़े कार्य करने चाहिए। साल में 12 अमावस्याएं मनाई जाती हैं, जिनमें भाद्रपद माह की अमावस्या तिथि को सबसे खास माना जाता है। इस दिन पितरों का तर्पण और पिंडदान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती हैं।
पंचांग के अनुसार इस बार भाद्रपद अमावस्या 2 सितंबर 2024 को है। इस दिन सोमवार पड़ने की वजह से इसे सोमवती अमावस्या कहा जाएगा। कुछ क्षेत्रों में इसे भादो अमावस्या या भादी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पूजा का विशेष महत्व होता है, इसलिए उसे सपूंर्ण विधि से करना चाहिए। ऐसे में आइए पूजा विधि के बारे में जान लेते हैं।
सोमवती अमावस्या मुहूर्त
भाद्रपद माह की अमावस्या तिथि आरंभ: 2 सितंबर 2024, प्रातः 05 बजकर 21 मिनट पर
भाद्रपद माह की अमावस्या तिथि समाप्त: 3 सितंबर 2024, प्रातः 07 बजकर 24 मिनट पर
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04.38 - सुबह 05.24
पूजा मुहूर्त - सुबह 06.09 - सुबह 07.44
सोमवती अमावस्या पूजन विधि
सोमवती अमावस्या पर सूर्योदय से पहले नदी में स्नान करना चाहिए। इसके बाद सूर्यदेव को जल का अर्घ्य दें। इस दौरान कर्मकांड के साथ अपने पितरों का तर्पण करें। फिर कच्चे दूध में दही और शहद मिलाकर महादेव का अभिषेक करें। इस दौरान चौमुखी घी का दीपक जलाकर शिव चालीसा का पाठ और आरती करें। सोमवती अमावस्या पर अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए उपवास करना अति शुभ होता है, इसलिए व्रत रखें। इस दौरान अपनी श्रद्धा अनुसार दान करें।
जरूर करें ये तीन काम
अमावस्या के दिन दोपहर में पितरों को धूप दान करना चाहिए। इससे वह अपने वंशजों को आशीर्वाद देने आते हैं।
इस दिन पीपल के पेड़ पर सुबह जल चढ़ाना चाहिए। इसके बाद शाम में भी दीपक जलाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
सोमवती अमावस्या के दिन जरूरतमंद लोगों को अन्न का दान करना चाहिए। ऐसा करना शुभ होता है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement