होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Sogda ashramBaba sambhav ramGurupad sambhw ramBanarasTeacher recurrentFlag march

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह : 55 शिक्षक हुए सम्मानित, राज्यपाल और सीएम ने दी बधाई

Featured Image

admin

Updated At: 05 Sep 2024 at 07:14 PM

संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में मनाया गया शिक्षक दिवस रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजभवन में शिक्षक दिवस के मौके पर राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन गया। इस सम्मान के लिए प्रदेश भर से 55 शिक्षकों का चयन किया गया था। जिसमें से राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार 2024 के लिए 3 शिक्षक और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए 52 शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। 03 किलोग्राम गांजा के साथ 2 तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार से डॉ. रश्मि सिंह धुर्वे, राजर्षि पांडेय और डॉ.सरिता साहू को सम्मानित किया गया। बिलासपुर जिले की व्याखाता डॉ. रश्मि सिंह धुर्वे को डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कबीरधाम जिले के शिक्षक राजर्षि पाण्डेय को डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दुर्ग जिले की उच्च वर्ग शिक्षक डॉ सरिता साहू को डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया है। भीषण सड़क हादसा: एक ही गांव के छह लोगों की मौत; जागरण से लौट रहे थे सभी राज्यपाल बोले- समाज में शिक्षकों की होती है बड़ी भूमिका इस मौके पर राज्यपाल रमेन डेका ने संबोधित करते हुए कहा कि, सभी शिक्षकों को बहुत- बहुत बधाई। समाज में शिक्षकों की बहुत बड़ी भूमिका होती है। पहले के पढ़ाने के तरीके और अब के पढ़ाने तरीके में बहुत अंतर है। हर क्षेत्र में बदलाव लगातार हो रहे हैं और शिक्षा के क्षेत्र में भी लगातार बदलाव देखे जा रहे हैं। नई शिक्षा नीति का विद्यार्थियों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में मनाया गया शिक्षक दिवस सीएम बोले- राष्ट्रीय शिक्षा नीति पूरे प्रदेश में लागू सीएम विष्णुदेव साय ने शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, मैं सम्मानित हुए सभी शिक्षकों का अभिनंदन करता हूं। उत्तम शिक्षा में भारत देश हमेशा से समृद्ध रहा है। किसी भी समाज को रचने में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति पूरे प्रदेश में लागू कर दी है। सरकारी स्कूलों में भी शिक्षक परेंट्स- टीचर मीटिंग पर जोर दे रहे हैं। प्रदेश में बालवाड़ी खोले जा रहे हैं और हमने 18 स्थानीय भाषाओं में पढ़ाई की शुरुआत की है। अबकारी विभाग में भ्रष्टाचार के मामले में बड़े-बड़े तो निपट गए, पर बाबू अभी भी जमा हुआ है सीएम बोले- बस्तर में फ़ैल रहा शिक्षा का उजियारा उन्होंने आगे कहा कि, नक्सलवाद का अंधियारा छटने से बस्तर में अब शिक्षा का नया उजाला फैल रहा है। बच्चों को रोबोटिक और एआई शिक्षा दी जा रही है। नक्सली क्षेत्रों में शिक्षा विकास हमारा मुख्य उद्देश्य है। अच्छी शिक्षा के लिए पीएम श्री स्कूल शुरू किये जा रहे है। 2024

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement