प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने ली कोर कमेटी की समीक्षा बैठक

admin
Updated At: 04 May 2024 at 07:56 PM
यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई,15 यात्री गंभीर रूप से घायल
जशपुरनगर
शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय राधाकांत भवन में कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय,पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंह,बिलासपुर संभाग कलस्टर सह प्रभारी कृष्णकुमार राय,पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव,प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव,जशपुर की विधायक रायमुनि भगत,पत्थलगांव की विधायक गोमती साय,जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता, पूर्व विधायक शिवशंकर साय पैंकरा, जिला महामंत्री भरत सिंह,मुकेश शर्मा, विधानसभा संयोजक ओमप्रकाश सिन्हा, युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव सहित पदाधिकारी शामिल हुए। कोर कमेटी की इस बैठक में जिले की तीनो विधानसभा जशपुर,कुनकुरी और पत्थलगांव में चल रहे चुनाव प्रचार की स्थिति की समीक्षा की गई। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने,पार्टी के पदाधिकारियों से विधानसभा वार प्रचार की स्थिति की जानकारी ली। उन्होनें कहा कि प्रचार अभियान के लिए अंतिम दो दिन का समय शेष है। इस समय का बेहतर उपयोग किया जाना चाहिए।
सीएम विष्णुदेव साय करेंगे चार जिलों का दौरा,
भाजपा विधानसभा संयोजक ओम प्रकाश सिंहा ने जिला निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराया
प्रचार अभियान बंद होने के बाद,पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सधी हुई रणनीति और आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए,घर घर जा कर मतदाताओं से संपर्क करना है। उन्होनें कहा कि केन्द्र में एनडीए की तीसरी बार सरकार बनाने के लिए हम सबको सधी हुई रणनीति के साथ आगे बढ़ना है। पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह ने कहा कि प्रचार अभियान के दौरान केन्द्र व राज्य सरकार की योजना व उपलब्धियों की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाना आवश्यक है। पूर्व सांसद रणविजय सिंह ने प्रचार अभियान में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह से पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तपती हुई धूप में पसीना बहाया है,उससे हम सभी,ऐतेहासिक चुनाव परिणाम को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैंं। बिलासपुर संभाग के सह कलस्टर प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने मतदाता पर्ची वितरण की गति को और बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने का सुझाव दिया। विशेष कर,प्रचार अभियान बंद होने के बाद। उन्होनें कहा कि इसके साथ ही कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को,मतदाताओं से मतदान करने की भी अपील करनी चाहिए।
तीन दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें

Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement