होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

शेयर बाजार ने ट्रंप की जीत का किया इस्तकबाल सेंसेक्स-निफ्टी में 1 फीसदी से ज्यादा उछाल

Featured Image

admin

Updated At: 07 Nov 2024 at 12:58 AM

 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत का भारतीय शेयर बाजार पर काफी सकारात्मक असर दिखा है। सेसेंक्स और निफ्टी दोनों ही 1 फीसदी से ज्यादा बढ़त के साथ बंद हुए। आईटी शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। एक्सपर्ट का मानना है कि ट्रंप की जीत से भारत में शॉर्ट टर्म में रैली देखने को मिल सकती है।

  1. डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस को हरा दिया।
  2. ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की जिम्मा संभालेंगे।
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंद्वी और डेमोक्रैटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस के खिलाफ निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। अब ट्रंप की सत्ता में वापसी पक्की हो गई है। भारत समेत दुनियाभर के ज्यादातर शेयर बाजारों ने ट्रंप की जीत का इस्तकबाल किया है। ट्रंप ने मतगणना की शुरुआत से ही हैरिस पर बढ़त बना रखी थी। भारतीय शेयर बाजार ने इसका स्वागत किया और दोनों प्रमुख सूचकांक यानी सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले। दोनों सूचकांकों में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। पिछले कुछ से वैश्विक अनिश्चितता और एफआईआई की बिकवाली से भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है। लेकिन, ट्रंप की जीत के बाद उसे रिकवर करने में मदद मिली है। सेंसेक्स 901.50 अंक यानी 1.13 फीसदी के 80,378.13 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी50 273.05 यानी 1.13 फीसदी बढ़कर 24,486.35 प्वाइंट पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा तेजी आईटी शेयरों में दिखी। टीसीएस, इन्फोसिस और विप्रो जैसी आईटी कंपनियों के शेयरों में करीब 4 फीसदी तक उछाल देखने को मिला। आईटी सेक्टर को ट्रंप की जीत से फायदा मिलने की उम्मीद है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement